{"_id":"614b1ab1b6044228464e3a42","slug":"problems-of-patients-in-bhu-hospital-shortage-of-beds-in-emergency-ward-treatment-is-being-done-on-stretcher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में मरीजों की दुश्वारियां: इमरजेंसी वार्ड में बेड पड़े कम, स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में मरीजों की दुश्वारियां: इमरजेंसी वार्ड में बेड पड़े कम, स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज
Wed, 22 Sep 2021 05:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:29 PM IST
सार
मंगलवार की दोपहर में इमरजेंसी वार्ड के गलियारे में जिस तरह से दोनों तरफ से स्ट्रेचर पर भर्ती मरीजों की लाइन लगी थी, उधर से चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ को भी वार्ड में जाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में बेड पड़े कम, स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की दुश्वारियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां लाख प्रयास के बाद भी मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में स्ट्रेचर पर इलाज कराना उनकी मजबूरी बन गई है। मंगलवार की दोपहर में इमरजेंसी वार्ड के गलियारे में जिस तरह से दोनों तरफ से स्ट्रेचर पर भर्ती मरीजों की लाइन लगी थी, उधर से चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ को भी वार्ड में जाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
दोपहर में सबसे अधिक परेशानी तब हुई जब दोनों तरफ से स्ट्रेचर की लाइन के बीच से एक मरीज को भर्ती कराने के लिए परिजन स्ट्रेचर लेकर जा रहे थे, वो फंस गया। बहुत प्रयास करने के बाद किसी तरह स्ट्रेचर निकला तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मुख्य बिल्डिंग के सामने वाली नई बिल्डिंग में फार्मेसी के सामने चैनल गेट पर भी मरीज बेड खाली होने के इंतजार में स्ट्रेचर पर पड़े रहे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गलियारे में जिन स्ट्रेचर पर मरीज भर्ती थे, उस पर चादर तक नहीं बिछी दिखी।
विज्ञापन
सुपरस्पेशियलिटी में वार्ड बनने के बाद भी राहत नहीं
इमरजेंसी में डेंगू, वायरल फीवर आदि के मरीजों की संख्या को देखते हुए ही अस्पताल प्रशासन की ओर से सुपरस्पेशियलिटी के चौथे तल पर 30 बेड का जनरल मेडिसिन का नया वार्ड भी बनाया गया है। मंगलवार दोपहर दो बजे तक इस वार्ड में अधिकांश बेड खाली दिखे। अगर मरीजों को भर्ती करने की वैकल्पिक व्यवस्था हो जाए तो राहत होगी।