{"_id":"6076a0458fc36f38c14de47b","slug":"priyanka-gandhi-meeting-with-congress-leader-on-virtual-on-corona-said-government-is-playing-with-people-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार आंकड़ों से नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी से खेल रही है: प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार आंकड़ों से नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी से खेल रही है: प्रियंका गांधी
Wed, 14 Apr 2021 01:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:26 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना को लेकर वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से वर्चुअल संवाद किया।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने वर्चुअली संवाद किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ आपात बैठक की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के पूर्व विधायक अजय राय से बात की। उन्होंने कांग्रेस महासचिव को वाराणसी के हालात से अवगत कराया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की विस्फोटक स्थिति से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सरकार आंकड़ों से नहीं जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। प्रियंका गांधी ने यूपी में कोरोना की भयावह स्थिति पर गंभीर चर्चा के दौरान कहा कि इस महामारी काल में अमानवीयता चरम पर है। सरकार अस्पताल की क्षमता बढ़ाने की जगह श्मशान घाट की क्षमता बढ़ा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश की जनता से हमारा वादा है कि हर संभव मदद के लिए कांग्रेस तैयार है। विपक्ष का धर्म है कि जनता के सवालों के लिए लड़ें और कांग्रेस इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की सेवा में समर्पित रहें। जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें।
विज्ञापन