फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prisoner died On Hunger Strike When Not Getting Bidi Cigarette Ganja Jaunpur

बीड़ी-सिगरेट और गांजा ना मिलने पर कैदियों ने की थी भूख हड़ताल, एक बंदी की गई जान

Tue, 16 Jul 2019 03:04 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 16 Jul 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Prisoner died On Hunger Strike When Not Getting Bidi Cigarette Ganja Jaunpur
भीख हड़ताल करते कैदी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिला जेल एक कैदी की मंगलवार सुबह मौत हो गई। बंदी की मौत होने से जेल और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक तरफ लोगों में चर्चा है कि कैदी की मौत सोमवार को हुई भूख हड़ताल के कारण हुई है, वहीं दूसरी तरफ जिला जेल के जेलर का कहना है कि कैदी की जान बीमारी के चलते गई है। 

विज्ञापन


हाल ही में सात जुलाई को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसपी विपिन कुमार मिश्र ने जेल में छापा मारकर 9 मोबाइल, बीड़ी, सुर्ती, सिगरेट, गांजा और पुड़िया में मादक पदार्थ बरामद किया था। इसके बाद जेल प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सुर्ती, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, पेय पदार्थ, मिठाई पर रोक लगा दी। मुलाकात करने वालों की तलाशी भी बढ़ा दी। इसको लेकर बंदियों ने पहले तो हो हल्ला किया। बात नहीं बनी तो सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। बंदियों ने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें अनुमन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। कैंटीन से जो सामान मिलते थे, वह भी बंद कर दिया गया है। दाल में ठंडा पानी मिलाकर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर संजय सिंह ने बंदियों को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। सुबह का खाना जेल प्रशासन को फेंकना पड़ा। बंदी बिना खाए कोर्ट चले गए। जो बचे उन्होंने दिनभर नारेबाजी की और अपनी-अपनी बैरकों में धरने पर बैठ गए।

शाम को डीआईजी ने उन्हें बीड़ी, सुर्ती, गुटखा पर प्रतिबंध हटाने का आश्वासन देकर खाने के लिए राजी किया। रात 9 बजे बंदियों ने खाना खाया। इसी बीच मंगलवार सुबह जौनपुर जिले के खुटहन गांव निवासी कैदी जयराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कैदी की मौत की सूचना से है। जेलर संजय सिंह ने बताया कि जयराम की मौत बीमारी के कारण हुई है। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed