फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal withdraws money from SMC account, suspended

एसएमसी खाते से प्रधानाध्यापक ने निकाली धनराशि, निलंबित

Fri, 29 Apr 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Principal withdraws money from SMC account, suspended
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बृहस्पतिवार को बड़ागांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर का औचक निरीक्षण किया। सामने आया कि विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) खाते से कई बार धनराशि निकाली गई है, जिसमें कोटेशन की कार्यवाही नहीं की गई है। प्रधानाध्यापक निर्मला कुमारी द्वारा तीन बार धनराशि निकाली गई है, जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। मामले की जांच के लिए बीएसए ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर प्रधानाध्यापक को तत्काल निलंबित कर दिया। तीन सहायक अध्यापकों को नामांकन में शिथिलता बरतने के लिए उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। निरीक्षण में कई बच्चे बिना यूनिफार्म के मिले। वहीं, मध्याह्न भोजन पंजिका में भी खामियां मिलीं। सहायक अध्यापक भी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका में प्रधानाध्यापक ने कोई विवरण नहीं लिखा था। विद्यालय की चारदीवारी और गेट क्षतिग्रस्त मिले। बच्चों के नामांकन की स्थिति भी निराशाजनक पाई गई। शिक्षकों की ओर से नामांकन के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed