{"_id":"5ee272628ebc3e42f75bc3f7","slug":"priest-from-mumbai-broke-in-prayagraj-s-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आए पुजारी ने प्रयागराज के अस्पताल में तोड़ा, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आए पुजारी ने प्रयागराज के अस्पताल में तोड़ा, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट
Thu, 11 Jun 2020 11:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में पड़ी लाश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में मुंबई से आए पुजारी की प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें वहां आठ जून को भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पुजारी की मौत के बाद ग्रामीण सहम गए हैं। प्रयागराज से मिली सूचना के आधार पर जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम पारिवारिक सदस्यों की निगरानी में जुट गई है।
विज्ञापन
रामपुरखुर्द गांव के 57 वर्षीय पुजारी मुंबई के थाणे में पुरोहित का काम करते थे। वह पत्नी, बेटी व बेटे के साथ सात जून को कामा़यनी एक्सप्रेस से वाराणसी आए। वहां से बस से घर आए। तबीयत खराब होने पर आठ जून को पुत्र ने उन्हें इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया। कोरोना की आशंका में सैंपल लेकर जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
उन्हें कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर उपचार किया जा रहा था, मगर बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। साथ आए पुत्र को भी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रख दिया गया है। परिजनों के मुताबिक पुजारी किडनी, हार्ट और शुगर के मरीज थे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह और पुराजी के परिजन प्रयागराज पहुंच गए हैं। कोरोना निगरानी टीम के चिकित्सक डॉ. बीएल यादव ने बताया कि पुजारी के पुत्र ने भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रयागराज प्रशासन की ओर से इस बारे में सूचना नहीं मिली है।