{"_id":"5fe9698a6b0def5c7759d8be","slug":"pressure-of-west-winds-increases-no-relief-from-melting-in-purvanchal-including-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ हवाओं का बढ़ने लगा दबाव, वाराणसी समेत पूर्वांचल में गलन से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ हवाओं का बढ़ने लगा दबाव, वाराणसी समेत पूर्वांचल में गलन से राहत नहीं
Mon, 28 Dec 2020 10:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सप्ताह के शुरुआती दिनों से जिस तरह से तेज धूप और नम हवाओं के ना चलने से लोगों को राहत मिली थी, वहीं अब एक बार फिर पछुआ हवाओं का दबाव बढ़ने लगा है। इस वजह से गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार के बाद लगातार दूसरे दिन रविवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अभी आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
रविवार को दिन में धूप तो अच्छी रही लेकिन दिन में नम हवाएं चलती रही। इस वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा सिहरन अधिक महसूस की। उधर शाम को भी गलन कम नहीं हुई। शनिवार के अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में रविवार को दो डिग्री कम 22.5 रही। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 7.7 से कम होकर 7.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर से सटे पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में का मौसम बदलता जा रहा है। अगले दो-तीन दिनों तक गलन बढ़ने के साथ ही तापमान में और भी कमी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन