{"_id":"6287f618c0f2b26ac15c193a","slug":"prepare-curriculum-for-cervical-cancer-in-colleges-governor-varanasi-news-vns6546251113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों में सर्वाइकल कैंसर का पाठ्यक्रम तैयार करें : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों में सर्वाइकल कैंसर का पाठ्यक्रम तैयार करें : राज्यपाल
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि महिलाएं अपनी घर की जिम्मेदारियों को निभाने में इतना व्यस्त रहती हैं कि उन्हें खुद के बारे में सोचने की फुर्सत नहीं होती। ऐसी ही लापरवाही हमारे लिए जानलेवा हो जाती है। तमाम जरूरी कार्यों के बीच समय निकाल कर सभी महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की जांच जरूर करानी चाहिए। बीएचयू और विद्यापीठ के कुलपति सहित प्रदेश भर के महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत सर्वाइकल कैंसर का पाठ्यक्रम बनाएं। उन्होंने कहा, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए आईसीएमआर स्वदेशी टीका तैयार कर रहा है, जो कि अगस्त तक कम कीमतों में देश को उपलब्ध हो जाएगी।
वाराणसी दौरे पर आई राज्यपाल ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया। कहा कि राज भवन में प्रति वर्ष चिकित्सा पर होने वाले खर्च में 15 से 20 लाख रुपये महिलाओं की स्वास्थ्य योजना पर खर्च होगा। राज्यपाल ने पहले सांस्कृतिक संकुल में नगर निगम के लाभार्थी कैंप में राज भवन से लाईं साड़ियां महिलाओं को बांटीं। सरकार की विभिन्न योजनाओं से सफाई मित्रों और उद्यान मित्रों को सम्मानित किया।
माताओं से की जांच कराने की अपील
कमिश्नरी में सर्वाइकल, कैंसर स्क्रीनिंग व किशोरियों के ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 150 किशोरियां के वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूलों की शिक्षिकाओं व बच्चियों की माताओं से सर्वाइकल कैंसर की जांच जरूर कराने की अपील की। साथ ही कहा कि दस मिनट की जांच आपको झंझटों से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ बच्चों को अनाथ होने से भी बचाएगी।
विज्ञापन
दो लाख महिलाओं की होगी स्क्रीनिंग
राज्यपाल ने कहा कि वाराणसी की 2 लाख महिलाओं की स्क्रीनिंग होनी है। किसी के पीड़ित मिलने पर समुचित इलाज की व्यवस्था होगी। साथ ही 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का वैक्सीनेशन भी कराया जाएगा। बच्चेदानी के मुंह का कैंसर गंभीर समस्या है। कई महिलाओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है।
प्लेटलेट्स डोनेशन कैंप का किया शुभारंभ
इसके बाद कार्यक्रम में राज्यपाल ने प्लेटलेट्स दान पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद डोनेशन कैंप का शुभारंभ किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आए प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। पहले दिन 39 संस्थाओं के 135 लोगों ने पंजीकरण कराया।
इनकी रही मौजूदगी
होमी भाभा कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. सत्यजीत प्रधान ने सर्वाइकल कैंसर से जुड़े आंकड़ों पर चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, सीडीओ अभिषेक गोयल, बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर जैन व विद्यापीठ के कु लपति प्रो. आनंद त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।