फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation to make Sanskrit University stadium national level, online meeting agreed

संस्कृत विश्वविद्यालय के स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाने की तैयारी, ऑनलाइन बैठक में बनी सहमति

Fri, 12 Jun 2020 10:56 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Preparation to make Sanskrit University stadium national level, online meeting agreed
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का खेल मैदान अब राष्ट्रीय स्तर का होगा। इसके विकास के लिए रिलायंस जियो ने हाथ बढ़ाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन और जियो मिलकर खेल मैदान को राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं के लिहाज से विकसित करेंगे। जल्द ही इस पर कार्य भी शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और रिलायंस के वाइस चेयरमैन बाल सुब्रह्मण्यम अय्यर के बीच हुई ऑनलाइन मीटिंग में इस पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन

 
कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने बताया कि तीस हजार वर्गमीटर में फैले विश्वविद्यालय के स्टेडियम में एथलेटिक्स, फुटबाल, क्रिकेट, कुश्ती, आर्चरी का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सहभाग किया, लेकिन संसाधनों के अभाव में अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है। बता दें कि पिछले साल ही रिलायंस के साथ हुई बैठक में कुलपति ने इसका प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन

इसके बाद रिलायंस के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के क्रीड़ा स्थल का जायजा लेकर अनौपचारिक सहमति भी दी थी। रिलायंस के वाइस चेयरमैन ने इस परियोजना पर जल्द से जल्द काम शुरू करने की बात कही। बैठक में देश भर के संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल हुए। इसमें लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश पांडेय, सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. गोपबंधु मिश्र, कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के श्रीनिवास बरखेड़ी, डॉ. अनुल मौर्य, वीरनारायण पांडुरंगी, प्रो. हरिहर होता, डॉ. राजा पाठक मौजूद रहे। 

 
14 सुविधाओं को देने का रखा प्रस्ताव 
रिलायंस ने देश भर के संस्कृत विश्वविद्यालयों में 14 सुविधाओं को भी मुहैया कराने का प्रस्ताव रखा है। इसमें संस्कृत के लिए जियो टीवी, ऑडियो पोडकास्ट, जियो चैट, जिओ मीट, जिओ टॉक, जिओ किसान, जिओ डिवाइन शामिल हैं।
इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त एमबाईब ई-लर्निंग प्लेटफार्म पर भी सहमति बनी है। संस्कृत पत्रिकाओं के प्रकाशन, पुस्तकों के संरक्षण एवं पांडुलिपियों के रखरखाव के लिए जियो बुक्स की सुविधा भी मिलेगी।



राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने के लिए रिलायंस जियो ने अपनी सहमति दी है। जल्द ही इसपर कार्य आरंभ हो जाएगा। - प्रो. राजाराम शुक्ल, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed