फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pregnant woman died after falling into well in Sonbhadra

दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरने से गर्भवती की मौत, कुछ महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 12 Sep 2024 11:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Sep 2024 11:31 AM IST
सार

सोनभद्र जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक गर्भवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिवार के सभी सदस्य बाहर थे, इसी दौरान वह पानी लेने के लिए गई और हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Pregnant woman died after falling into well in Sonbhadra
मौके पर मौजूद लोग व महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार चौकी अंतर्गत सिगरा गांव में गुरुवार सुबह कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत हो गई। इसी वर्ष उसका प्रेम विवाह हुआ था और वह गर्भवती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
शिवद्वार ग्राम पंचायत के सिगरा गांव निवासी आशा (20) पत्नी रवि पाल की गुरुवार सुबह कुएं में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीण और परिजन उसे कुएं से निकालकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रवि पाल ने बताया कि इसी वर्ष उसने आशा से प्रेम विवाह किया था और वह छह महीने से गर्भवती थी। 
विज्ञापन


आशा का मायका शिवद्वार ग्राम पंचायत के महदेवा टोला में है। रवि पाल ने बताया कि गुरुवार सुबह वह खेत में चला गया था, जबकि उसकी मां राशन खरीदने गांव में गईं थीं। उसकी दो बहनें पढ़ने के लिए स्कूल चली गई थीं। इसी दौरान पानी भरने के लिए आशा घर के सामने स्थित कुएं पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों का अनुमान है कि पानी भरते समय आशा का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। कुएं में कुछ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कुएं में उतरकर आशा को निकाला। परिजन उसे घोरावल सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलने पर शिवद्वार चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह घोरावल सीएचसी पहुंचे और मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही करते हुए मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed