फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Precious jewelery and cash stolen during marriage at Om Vilas Resort

ओम विलास रिसोर्ट में शादी के दौरान कीमती जेवर और नकदी चोरी

Mon, 22 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Precious jewelery and cash stolen during marriage at Om Vilas Resort
चांदमारी रिंग रोड लोढ़ान स्थित एक रिसोर्ट में शनिवार रात जौनपुर के एक बड़े कारोबारी के शादी समारोह के दौरान कीमती आभूषण और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने रविवार को शिवपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं रिसोर्ट में लगे सीसी कैमरों में एक संदिग्ध लड़का बैग ले जाते हुए कैद हुआ। मामला हाई प्रोफाइल होने पर एडीसीपी भी तफ्तीश के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जौनपुर के कृति कुंज आटो मोबाइल्स की अधिष्ठाता शालिनी के बेटे की शादी शनिवार को शिवपुर थाना अंतर्गत चांदमारी स्थित ओम विलास रिसोर्ट में थी। इसमें आटो मोबाइल्स के सेल्समैन अनूप श्रीवास्तव पत्नी संग शरीक हुए। रात तकरीबन 11.30 बजे के बाद स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए अनूप पत्नी संग पहुंचे तो पत्नी ने आभूषण और नकदी से भरा बैग वहीं स्टेज के सामने कुर्सी पर रख दिया। जब लौटी तो बैग नहीं मिला। अनूप के अनुसार शादी में खर्चे को लेकर बैग में रुपये रख गए थे और उपहार में मिले ज्वेलरी और अन्य सामानों को बैग में रखा था। इसमें सोने की चेन, अंगूठी और साढ़े तीन लाख रुपये नकद थे। शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम ने बताया कि फुटेज में एक लड़का बैग लेकर जाते हुए दिखा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed