फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana71560 women of varanasi got benefits in five years In Varanasi

मातृ वंदना योजना: वाराणसी में  पांच साल में 71,560 महिलाओं को मिला लाभ, तीन किस्तों में मिलते हैं 5000 रुपये

Thu, 28 Oct 2021 08:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Oct 2021 08:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण मिल सके, ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे। पिछले पांच साल में  वाराणसी में 71,560 महिलाओं को लाभ मिल चुका है।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana71560 women of varanasi got benefits in five years In Varanasi
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2017 में शुरू प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में अब तक पांच साल में वाराणसी जिले में 71,560 महिलाओं को लाभ मिल चुका है। पहली बार गर्भवती होने पर महिलाओं को पोषण सहायता के लिए तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक 28.65 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में डीबीटी माध्यम से भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण मिल सके, ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. एके मौर्य ने बताया कि पहली किस्त 1000 रुपये की होती है जो गर्भावस्था के दौरान पहले 150 दिन के अंदर पंजीकरण कराने के बाद दी जाती है। दूसरी किस्त में 2000 रुपये गर्भावस्था के 180 दिन के अंदर कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कराने पर प्रदान की जाती है। तीसरी किस्त में 2000 रुपये प्रसव के 42 दिन के बाद बच्चे के प्रथम चरण के टीकाकरण पूर्ण होने पर मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस ब्लॉक में मिला कितना लाभ 

  • अराजीलाइन    8,821
  • बड़ागांव        6,418 
  • चिरईगांव        7,434 
  • चोलापुर          5790 
  • हरहुआ            7,490 
  • काशी विद्यापीठ  6521
  • पिंडरा            7,524
  • सेवापुरी      6,913
  • शहरी क्षेत्र    13,857 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed