फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pradarshan

इलाज में लापरवाही के विरोध में कोविड हास्पिटल गेट पर प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2020 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
मैदागिन स्थित मेडविन हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने हास्पिटल के गेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अविनाश मिश्रा, सुरेश सिंह, आनंद मिश्रा ने बताया कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क मरीजों से लिया जा रहा है और समय-समय पर इसकी शिकायत होने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया की मेडविन हॉस्पिटल में भी पिछले दिनों 28 जुलाई को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में तहरीर भी दी थी, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर हास्पिटल गेट पर प्रदर्शन की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों का ज्ञापन लिया और उसे जिलाधिकारी को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। बताया कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed