फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Potato truck overturned after hitting a refinery-filled tanker on highway looting competition long jam in varanasi

वाराणसी: हाईवे पर रिफाइन से भरे टैंकर से टकराकर आलू भरा ट्रक पलटा, लूट की मची होड़, लगा लंबा जाम

Tue, 05 Jan 2021 12:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Jan 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Potato truck overturned after hitting a refinery-filled tanker on highway looting competition long jam in varanasi
रोड पर बिखरा पड़ा रिफाइन और आलू। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में रोहनिया-मोहनसराय कनेरी गांव के सामने हाईवे पर मंगलवार की सुबह 4 बजे एक ट्रक ने खड़े टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह रोड पर पलट गया। ट्रक कानपुर से आलू लादकर बिहार जा रहा था।

विज्ञापन

इससे कौशांबी निवासी ट्रक ड्राइवर लवकुश(35) और खलासी मनीष(25) घायल हो गए। ट्रक पलटने की जानकारी मिलटे ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने ट्रक से घायल ड्राइवर और खलासी को निकालकर बगल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहनसराय चौराहे के पास कनेरी गांव के सामने राजातालाब से मोहनसराय की तरफ जाने वाले हाईवे पर रिफाइन लदा एक टैंकर खड़ा था। इसके पीछे से आ रहे आलू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वह पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Potato truck overturned after hitting a refinery-filled tanker on highway looting competition long jam in varanasi
सड़क पर पलटा पड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

टैंकर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक पर लदे आलू जहां बिखर गए, वही टैंकर से सैकड़ों लीटर रिफाइंड भी सड़कों पर बह गया। जिससे स्थानीय ग्रामीण हाईवे पर पड़े तेल और आलू भी उठा ले गए। घटना में ट्रक का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना की वजह से हाईवे पर लगभग सुबह 4 बजे से सुबह 8 बजे तक पर जाम लगा रहा।

इस कारण सडक पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। जाम और घटना की सूचना पाकर एनएचआई विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर क्रेन से ट्रक को हाईवे से हटावाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु रूप से चालू कराया।

झपकी से हादसे की आशंका
पुलिस के अनुसार, ट्रक के ड्राइवर को संभवतः झपकी आ गई थी। जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। सुबह का समय होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed