फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Post mortem of dead bodies will start again in BHU after two years, the effect of the initiative

IMS BHU: बीएचयू में दो साल बाद फिर शुरू होगा शवों का पोस्टमार्टम, आईएमएस बीएचयू के निदेशक की पहल का असर

Sun, 10 Dec 2023 12:09 PM IST
किरन रौतेला रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 10 Dec 2023 12:09 PM IST
सार

बीएचयू परिसर में केएन उडुप्पा सभागार से पहले पोस्टमार्टम हाउस बनाया गया है। यहां शवों का पोस्टमार्टम कराया जाता रहा था। अक्तूबर 2021 से इसे शिवपुर में शिफ्ट कर दिया गया। अप्रैल और मई में बीएचयू में फिर से पोस्टमार्टम शुरू कराया गया था, इसके बाद एक जून से फिर से व्यवस्था शिवपुर में स्थानांतरित हो गई।

विज्ञापन
Post mortem of dead bodies will start again in BHU after two years, the effect of the initiative
ims bhu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में दो साल बाद फिर से शवों का पोस्टमार्टम शुरू करने की तैयारी है। आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार की पहल पर कागजी कार्रवाई से लेकर डीप फ्रीजर लगाने सहित तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। शुरुआत में लंका थाने की पुलिस द्वारा लाए गए शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर रामनगर, भेलूपुर सहित अन्य थानों से आने वाले शवों का पोस्टमार्टम भी कराने की संभावना है।

विज्ञापन

बीएचयू परिसर में केएन उडुप्पा सभागार से पहले पोस्टमार्टम हाउस बनाया गया है। यहां शवों का पोस्टमार्टम कराया जाता रहा था। अक्तूबर 2021 से इसे शिवपुर में शिफ्ट कर दिया गया। अप्रैल और मई में बीएचयू में फिर से पोस्टमार्टम शुरू कराया गया था, इसके बाद एक जून से फिर से व्यवस्था शिवपुर में स्थानांतरित हो गई। दरअसल, पुलिस उपायुक्त काशी जोन आरएस गौतम ने कर्मचारियों को पार्थिव शरीर रखने और निकालने बरतने में लापरवाही पर सीएमओ को पत्र लिखा था। एक बार फिर बीएचयू में पोस्टमार्टम शुरू कराने की कवायद आईएमएस निदेशक ने शुरू की है।

विज्ञापन

लंका थाने से जुड़े शव लाए जाएंगे बीएचयू

तीन दिन पहले सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बीएचयू पहुंचकर निदेशक से मुलाकात कर पोस्टमार्टम संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी। इसमें लंका थाने से जुड़े शवों को ही पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने का निर्णय हुआ है। सीएमओ ने बताया कि निदेशक से बातचीत के बाद इस दिशा में सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक बोले- पढ़ाई के लिए जानकारी जरूरी

आईएमएस बीएचूय के निदेशक प्रो .एसएन संखवार का कहना है कि मेडिकल के छात्रों के लिए पोस्टमार्टम से जुड़ी जानकारी जरूरी होती है। सीएमओ के साथ ही मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष से भी बात की जा चुकी है। बीएचयू में पोस्टमार्टम शुरू होने से छात्रों को निश्चित तौर पर पढ़ाई के लिए शव भी मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed