फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   poor man get regular free legal aid in BHU

Varanasi News: BHU में गरीबों को नियमित मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता, बना पैनल, जानें- खास बातें

Tue, 14 May 2024 07:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 14 May 2024 07:05 PM IST
सार

Varanasi News: यहां की विधिक सेवाओं में कानूनी सलाह, दस्तावेज़ प्रारूपण, अदालत में प्रतिनिधित्व और सामुदायिक शिक्षा शामिल है।

विज्ञापन
poor man get regular free legal aid in BHU
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विधि संकाय में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संकाय का विधिक परामर्श केंद्र अब आम लोगों के लिए प्रतिदिन खुलेगा। इसमें 11 से शाम छह बजे तक ऐसे लोगों को कानूनी सहायता मुहैया कराई जाएगी, जो इसका खर्च वहन करने में असमर्थ होते हैं।

विज्ञापन


बीएचयू के लॉ स्कूल में 1978 से ही विधिक परामर्श और सहायता केंद्र संचालित है। विधिक सहायता सेवा क्लीनिक उन लोगों को निशुल्क कानूनी सलाह और सेवाएं प्रदान करता है, जो इसका खर्च वहन नहीं कर सकते। बीएचयू के लॉ स्कूल में छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक विधिक शिक्षा भी दी जाती है। 
विज्ञापन


जन सामान्य की जरूरतों के मद्देनजर विधि संकाय ने यह निर्णय लिया है कि अब यह विधिक सहायता केंद्र दिन के 11 बजे से शाम छह बजे तक आम जन के लिए खुला रहेगा। केंद्र के संचालन के लिए विधि संकाय के आचार्यों की टीम बनाई गई है। इसके लिए संकाय के 30 छात्रों की एक कमेटी भी बनाई गई है। संकाय ने आम जन को उपयोगी सलाह देने के लिए वाराणसी के स्थानीय न्यायालय और इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं को अपना पैनल लॉयर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने इसमें सहयोग के लिए विधिक सहायता केंद्र के कार्यकारी निदेशक प्रो. विनोद शंकर मिश्रा को सहयोग देने के लिए डॉ. अभय पांडेय को केंद्र के साथ जोड़ दिया है। विधिक सहायता सेवा क्लीनिक का उद्देश्य हाशिए पर रहने वाले समुदायों तक न्याय की पहुंच की कमी खत्म करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed