{"_id":"66371a5221dd8690860d5a7a","slug":"policeman-omkar-patel-suicide-case-wife-including-three-accused-arrested-in-varanasi-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी के सुसाइड का मामला: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, फंदे से लटककर दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी के सुसाइड का मामला: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, फंदे से लटककर दी थी जान
Sun, 05 May 2024 11:04 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 05 May 2024 11:04 AM IST
सार
वाराणसी जिले में फंदे से लटककर जान देने वाले पुलिसकर्मी की पत्नी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिसकर्मी ने सुसाइड नोट में तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
ओंकार पटेल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिसकर्मी ओंकार पटेल की मौत के मामले में पत्नी, सास और ससुर को चोलापुर पुलिस ने शनिवार को कपसेठी के नेवादा से गिरफ्तार किया। आजमगढ़ आईजी कार्यालय में तैनात चोलापुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा खुर्द निवासी ओंकार ने फंदे पर लटककर जान दे दी थी। उसने मौत का जिम्मेदार पत्नी ज्योति पटेल और बड़ालालपुर निवासी ससुर जयप्रकाश पटेल और सास कुसुम देवी को ठहराया था।
विज्ञापन
पिता राम लखन पटेल ने बहू समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चोलापुर थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज हुआ था मुकदमा
वाराणसी जिले के भटपुरवा खुर्द गांव निवासी हेड कांस्टेबल ओंकार पटेल की आत्महत्या के बाद चोलापुर थाने की पुलिस को उसके घर से उसका सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। लिखा था कि मेरी मौत के बाद कोई भी सरकारी लाभ या नौकरी मेरी पत्नी को न मिले। सुसाइड नोट के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस ने ओंकार की पत्नी ज्योति पटेल, सास कुसुम देवी और ससुर जयप्रकाश पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।