फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police stopping Congress workers at the Collectorate. Community.

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में हॉस्टल का कमरा सील होने के विरोध में हंगामा, नोकझोंक

Thu, 25 Jun 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police stopping Congress workers at the Collectorate. Community.
काशी विद्यापीठ में हॉस्टल व मेस की समस्याओं को लेकर कुलपति एके त्यागी व अन्य अधिकारी  का घिराव 
प्रशासनिक भवन में कुलपति, कुलसचिव को छात्रों ने घेरा, एक घंटे तक चली बहस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हॉस्टल का कमरा सील होने और खाली कराने के विरोध में बुधवार को छात्रों ने हंगामा किया। प्रशासनिक भवन पहुंचकर पहले गेट के पास कार्रवाई को गलत बताते हुए नारेबाजी की। अंदर पहुंचकर कुलपति और कुलसचिव का घेराव किया। एक घंटे तक हंगामे के बीच छात्रों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को बताया कि हॉस्टल में रहने वाले वैध छात्रों को बाहर नहीं निकाला जाएगा। अवैध छात्र किसी भी कीमत पर हॉस्टल में नहीं रह पाएंगे।
अभियान में आचार्य नरेंद्र देव हॉस्टल में 39 और लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में 10 कमरों को अवैध बताकर सील किया गया। मुख्य गृहपति डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह के अनुसार जो कमरे खाली करवाए गए हैं, उसे वैध छात्रों को आवंटित किया जाएगा। कमरा सील होने के विरोध में छात्र बुधवार दोपहर प्रशासनिक भवन के सामने हंगामा करने लगे। छात्रों ने आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना के जिस तरह से हॉस्टल खाली कराया गया, वह गलत है। मुख्य गृहपति डॉ. नागेंद्र भी पुलिस के साथ प्रशासनिक भवन पहुंचे तो उनसे भी छात्रों से नोकझोंक हुई। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, मुख्य गृहपति डाॅ. नागेंद्र के साथ एक कमरे में बातचीत हुई। छात्रों को कुलपति ने चेताया कि हॉस्टल में वैध छात्र ही रहेंगे, अवैध छात्रों को कमरा खाली करना ही पड़ेगा। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

30 तक सभी हॉस्टल खाली होंगे, वैध छात्र ही रहेंगे : मुख्य गृहपति
विश्वविद्यालय में हॉस्टल खाली करने को लेकर हंगामे के बाद मुख्य गृहपति डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सभी हॉस्टल 30 जून तक खाली होंगे। नियमानुसार यहां केवल वैध छात्र ही रहेंगे। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। ऐसे में छात्रों से 25 तक हॉस्टल खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। 30 जून तक प्रशासन हॉस्टल खाली करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरा किसी और का, रहते थे बाहरी युवक
विश्वविद्यालय ने जिन 49 कमरों को सील कराया है, उसमें अवैध छात्र रहते थे। लंबे समय बाद इस तरह की कार्रवाई हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कमरा जिस छात्र के नाम से आवंटित था, उसमे मौके पर वह नहीं मिला। इसकी सूचना लंबे समय से थी, बहुत जांच, पड़ताल के बाद ही कार्रवाई हुई है। कागज में किसी और का नाम है जबकि उन कमरों में बाहरी युवक रहते थे। चर्चा तो इस बात की भी है कि जिन छात्रों के नाम पर कमरा आवंटित होता है, वहीं अपने कमरे में बाहरी छात्रों को रखवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article