{"_id":"5d93067d8ebc3e93cd66b76d","slug":"police-recovered-illegal-liquor-arrest-smuggler-sukhpura-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस ने पकड़ी 26 लाख की अरुणाचल की शराब, सेब की पेटियों में रखकर ले जा रहा था तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस ने पकड़ी 26 लाख की अरुणाचल की शराब, सेब की पेटियों में रखकर ले जा रहा था तस्कर
Tue, 01 Oct 2019 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले की सुखपुरा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात सुखपुरा-गड़वार मार्ग पर भोजपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर ट्रक पर लदी 550 पेटी अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब बरामद की। इसके साथ ही चालक को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
ट्रक चालक उस्मान खान पुत्र मुस्ताक खान, फरीदनगर निवासी थाना भोजपुर (गाजियाबाद) ट्रक पर सेब में छुपा कर 550 पेटी अरुणाचल प्रदेश निर्मित क्रेजी रोमियो शराब लेकर बैरिया की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, एसआई सरफराज खान और बीपी पांडेय ने अपने सहयोगी आरक्षीगणों के साथ घेराबंदी कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर ट्रक में सेब के अंदर 180 एमएल की 24400 सीसी शराब 550 पेटियों में छुपा कर रखा गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को भी सीज कर दिया। बरामद शराब की बाजार में कीमत 26 लाख 40 हजार रूपये बताई जा रही है।
विज्ञापन