फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police raided on information of hookah bar, anarchists pelted stones at restaurant in Sigra

Varanasi News: हुक्का बार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, सिगरा में अराजक तत्वों ने रेस्टोरेंट में किया पथराव

Fri, 09 Sep 2022 12:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 12:14 AM IST
सार

वाराणसी के सामनेघाट में हुक्काबार के संचालन की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार रात छापा मारा। इस दौरान संचालक सहित अन्य ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। 

विज्ञापन
Police raided on information of hookah bar, anarchists pelted stones at restaurant in Sigra
रेस्टोरेंट में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सामनेघाट में हुक्का बार के संचालन की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार रात छापा मारा। इस दौरान संचालक सहित अन्य ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने अंदर काफी देर तक चेकिंग अभियान चलाया, हालांकि पुलिस को इस दौरान हुक्का बार से संबंधित कोई आपत्तिजनक वस्तुएं नहीं मिलीं।

विज्ञापन


लंका पुलिस के अनुसार हुक्का बार कुछ दिनों से बंद चल रहा है, रेस्टोरेंट का सामान निकालने के लिए संचालक सहित कुछ युवक पहुंचे हुए थे। पुलिस को देख सभी ने डर से अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने पुलिस आयुक्त से हुक्का बार संचालन की शिकायत की थी, जिसे पुलिस ने बंद करा दिया था। रात में हुक्का बार खुला देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। 
विज्ञापन


बार व रेस्टोरेंट पथराव में क्षतिग्रस्त
सिगरा चौराहे के पास बार व रेस्टोरेंट को अराजकतत्वों ने पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की रात यह घटना सीसी कैमरे में कैद है। यही नहीं, इस घटना के बाद मनबढ़ों ने बृहस्पतिवार की शाम दोबारा रेस्टोरेंट पर पथराव किया। फायरिंग का भी आरोप है। सिगरा पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के प्रबंधक महेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार की रात में कुछ युवक बंद हो चुके प्रतिष्ठान को खुलवाने की जिद करने लगे। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद रात में मुंह बांधे 12 से 15 की संख्या में आए युवकों ने रेस्टोरेंट पर पथराव किया।

सिगरा चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर स्थित रेस्टोरेंट के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। सीसी कैमरे में यह पूरा वारदात कैद है। प्रबंधक महेंद्र सिंह की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं, घटना के संबंध में तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिगरा पुलिस के अनुसार तोड़फोड़ करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed