फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police raid on information on body trade in varanasi three couple take in custody

वाराणसी: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हाल में मिले तीन जोड़े हिरासत में

Mon, 31 May 2021 01:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 May 2021 01:26 AM IST
सार

पहले तो युवकों और युवतियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस सख्त हुई तो सभी टूट गए। पुलिस ने जांच अभियान चलाया तो कमरे के अंदर से नशे के सामान और कुछ आपत्तिनजक वस्तुएं भी मिलीं। 

विज्ञापन
police raid on information on body trade in varanasi three couple take in custody
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जगतगंज स्थित कैलगढ़ कॉलोनी में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने रविवार की देर रात एक फ्लैट में छापेमारी की।  मौके से  आपत्तिजनक अवस्था में मिले  तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में ले लिया गया।  पुलिस ने कमरे के अंदर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।

विज्ञापन


चेतगंज थाना में देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी रही। जगतगंज स्थित कैलगढ़ कॉलोनी में बाहरी युवकों और युवतियों के दिन और रात आवाजाही को लेकर गोपनीय सूचनाएं पुलिस के उच्चाधिकारियों और थाने को मिली।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर डीसीपी जोन वरूणा विक्रांत वीर के निर्देश पर चेतगंज थाने की पुलिस ने रात करीब साढ़े 11 बजे के बाद कॉलोनी के अंदर एक मकान के फ्लैट में छापा मारा। इस दौरान कमरे के अंदर आपत्तिजनक हाल में तीन युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया। पहले तो युवकों और युवतियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस सख्त हुई तो सभी टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच अभियान चलाया तो कमरे के अंदर से नशे के सामान और कुछ आपत्तिनजक वस्तुएं भी मिलीं। पुलिस कब्जे में लेते हुए सभी को थाने लेकर आई। थाने के अंदर युवतियों और युवकों से पूछताछ रात तक जारी रही। आसपास के लोगों ने बताया कि यह सिलसिला पिछले कई माह से चल रहा था, कई बार बाहरी युवकों को कालोनी के अंदर प्रवेश करने से मना किया गया तो मारपीट पर उतारू हो गए।

पूरी कॉलोनी बाहरी युवकों और युवतियों के आवाजाही से त्रस्त थी। बताया यह भी जाता है कि पुलिस फैंटम गश्त भी करती थी लेकिन किसी को कोई कुछ जानकारी मिलती थी। डीसीपी वरूणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।  मुकदमा दर्ज की कार्रवााई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed