फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police constable shoots girl brother on protest against molestation four arrested in azamgarh

यूपी: छेड़खानी के विरोध पर सिपाही ने लड़की के भाई को गोली मारी, चार गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2020 12:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Nov 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Police constable shoots girl brother on protest against molestation four arrested in azamgarh
demo pic

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रविवार की रात शादी में जा रही बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर नशे में धुत आरोपियों ने भाई को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

घायल को गंभीर हालत में वाराणसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में रात 10 बजे लड़कियां गांव में आयोजित एक शादी में जा रही थीं। आरोप है कि चार लोग शराब के नशे में रास्ते में खड़े थे। लड़कियों को देख फब्तियां कसने लगे और छेड़खानी की। किशन लाल(36) पुत्र दुर्गा प्रसाद ने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो आरोपी सर्वेश पुत्र लालजीत, गौतम कुमार पुत्र राजमन, चंद्रभान पुत्र लालजीत, बृजेश पुत्र लालजीत उससे उलझ गए।

विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान सर्वेश ने कट्टे से किशन लाल के ऊपर फायर कर दिया। परिजन घायल को रात में ही वाराणसी ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। किशन लाल के भाई गोविंद पुत्र दुर्गाप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश, गौतम, चंद्रभान, बृजेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सर्वेश गोंडा में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। छुट्टी पर घर आया था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed