फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police celebrating birthday in Lanka police station during Coronavirus Samajwadi party raised qoestion

वाराणसी: कोरोना काल में लंका थाने में जन्मदिन मना रही पुलिस, सपा ने उठाए सवाल तो मिला ये जवाब

Sun, 23 Aug 2020 01:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Aug 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Police celebrating birthday in Lanka police station during Coronavirus Samajwadi party raised qoestion
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश ने विधान परिषद में सवाल उठाया कि कोरोना काल में वाराणसी में पुलिस थाने में जन्मदिन मना रही है। दो जून को लंका थाने में तत्कालीन थाना प्रभारी भारत भूषण अपना जन्मदिन मना रहे थे।

विज्ञापन

इस दौरान न केवल केक काटा बल्कि एक दूसरे को खिलाते हुए बधाई दी। क्या यह सरकार की ओर से जारी कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं है। इस पर क्या कार्रवाई की गई?
विज्ञापन



एमएलसी के सवाल पर वाराणसी पुलिस ने लंका थाना प्रभारी को बचाते हुए जवाब दिया है। जन्मदिन से जुड़े वीडियो में जो फुटेज दिख रहे हैं, वह कुछ और हैं। जबकि पुलिस का जवाब कुछ और है। इससे न केवल वाराणसी बल्कि प्रदेश की पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी के सवाल पर वाराणसी पुलिस ने जवाब भेजकर सदन को बताया कि थाना प्रभारी का जन्मदिन था। जन्मदिन पर किसी प्रकार का कोई आयोजन नहीं था। जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो वह जन्मदिन की बधाई देने अचानक थाने पर पहुंच गए। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी लोगों को थाने से बाहर कर दिया था।

फिर एमएलसी ने पूछा कि थाने में अनेक नागरिकों ने बिना मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया। समूह में थाना प्रभारी के साथ बर्थडे केक काटा और खिलाते हुए खुशी मनाई। क्या इससे कोरोना के नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है।

पुलिस ने जवाब भेजा की जनता के कुछ सम्मानित व्यक्ति बिना मास्क लगाए अचानक थाने पर आ गये थे। उनका जन्मदिन मनाने का उद्देश्य जानने के बाद उन्हें थाने से वापस कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed