फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police caught illegal liquor from mini truck in dalan chhapra road ballia

पुलिस ने पकड़ी लाखों की शराब, बिहार जाने के लिए तस्कर थे तैयार लेकिन पुलिस ने...

Thu, 02 Jan 2020 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Jan 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Police caught illegal liquor from mini truck in dalan chhapra road ballia
इसी मिनी ट्रक में जा रही थी शराब। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले के लालगंज में साल के शुरुआती रात में ही दोकटी पुलिस ने दलन छपरा रोड पर खड़ा अवैध शराब के पेटियों से भरा मिनी ट्रक को बरामद किया। जिसमें 200 पेटियों में रखा चार लाख रुपये की अंग्रेजी शराब लदी थी। पुलिस ने मिनी ट्रक को थाने लाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के धर पकड़ के लिए बुधवार रात एसएचओ दोकटी अखिलेश मौर्य अपने हमराहियों के संग दबिश देने निकले थे। दबिश देकर कोड़रहा ढाले पर रात को खड़े थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार ले जाने के लिए अंग्रेजी शराब से भरा मिनी ट्रक दलन छपरा रोड पर खड़ा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएचओ ने तत्काल दलन छपरा रोड पर पहुंचे और खड़ी मिनी ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें पुआल के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी हुईं थी। इसके बाद पुलिस उस गाड़ी को थाने लाई और शराब को गाड़ी से नीचे उतरवाया। वहीं मिनी ट्रक को सीज कर दिया। जबकि अज्ञात तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द पता कर लिया जाएगा कि इसमें कौन से लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed