फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Case against BHU hospital nurse for embezzling 11.51 lakh inname of flat

UP Crime: बीएचयू अस्पताल की नर्स को फ्लैट देने के नाम पर हड़प लिए 11.51 लाख, मुकदमा दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 07:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Apr 2024 07:24 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल की एक नर्स को फ्लैट देने के नाम पर जालसाजों ने 11 लाख 51 हजार रुपये का चूना लगा दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Police Case against BHU hospital nurse for embezzling 11.51 lakh inname of flat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Demo pic

विस्तार

बीएचयू अस्पताल की एक नर्स को फ्लैट देने के नाम पर 11 लाख 51 हजार रुपये हड़प लिए गए। कोर्ट के आदेश पर चितईपुर थाने में नेवादा सुंदरपुर के ऋषिकेश उपाध्याय, कालिंदी उपाध्याय, राजेश राय, अविनाश उपाध्याय और संतोष दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली सोनी कुमारी नर्स हैं। सोनी के अनुसार वह प्रत्यक्ष इंफ्रा डेवलपर्स के डायरेक्टर ऋषिकेश उपाध्याय और कालिंदी उपाध्याय के गणेश धाम कॉलोनी स्थित आवास पर दिसंबर 2018 में फ्लैट खरीदने के बाबत गई थीं। 
विज्ञापन


वहां गाजीपुर के तड़वा का राजेश राय, अविनाश उपाध्याय और संतोष दूबे भी था। आरोपियों ने पटिया में बिल्डिंग बनाने की बात कही। उसी बिल्डिंग में दूसरे फ्लोर पर सोनी के फ्लैट के लिए बुकिंग की गई। 40 लाख रुपये फ्लैट का कीमत तय हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट देने के लिए 11 लाख 51 हजार रुपये आरोपियों ने ले लिए। पैसा लेने के बाद फ्लैट नहीं दिया। अब पैसे की मांग करने पर गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed