फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Bharti Exam 73 thousand 552 candidates will appear in examination at 131 centers in Varanasi

Police Bharti 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 73552 अभ्यर्थी, वाराणसी के 131 केंद्रों पर होगा पेपर

Fri, 16 Feb 2024 11:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 16 Feb 2024 11:35 AM IST
सार

वाराणसी जिले के 131 केंद्रों पर 73 हजार 552 अभ्यर्ती पुलिस भर्ती की परीक्षा में शामिल होंगे। 17-18 फरवरी को दो पालियों में परीक्षा होगी। इसे लेकर पुलिस के आला अधिकारी पिछले कई दिनों से केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Police Bharti Exam 73 thousand 552 candidates will appear in examination at 131 centers in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 17-18 फरवरी को जिले के 131 केंद्रों पर आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। दो पाली में होने वाली परीक्षा में 73552 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। वाराणसी के बाहर से आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था भी पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के विद्यालयों में कराई गई है।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस के आला अधिकारी पिछले कई दिनों से केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। विशेष रूप से बाहर के जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है ताकि उनके आवागमन और रहने आदि में कोई असुविधा न हो। 
विज्ञापन


एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी ने बताया कि पहले पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम पांच बजे होगी। केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed