फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police arrested mafia punk in encounter gun shot injured in chandauli up

यूपी: चंदौली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, अंतर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2020 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Oct 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Police arrested mafia punk in encounter gun shot injured in chandauli up
घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दो थानों की पुलिस और स्वाट की सयुंक्त टीम ने गुरुवार को मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय हिस्ट्रीशीटर मुकद्स उर्फ रफीक के गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके उपर एक दर्जन से अधिक मुदकमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

बदमाश को पकड़ने में चंदौली जिले की चकिया कोतवाली पुलिस, शहाबगंज थाने की पुलिस शामिल रही। पुलिस अभिरक्षा में जिला सयुंक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रह है। वह चंदौली के वार्ड नंबर पांच नसीरपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी ऑपरेशन अनिल कुमार और सीओ जगत राम कन्नौजिया ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ जगत राम कनौजिया के नेतृत्व में गुरुवार को स्थानीय कोतवाल रहमतुल्ला खान तथा शहाबगंज प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय स्वाट टीम चेकिंग कर  रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी की बोलोरो से हिस्ट्रीशीटर मुकद्स अपने दो साथियों के साथ चकिया की ओर आ रहा है। पुलिस सतर्कता के साथ चेकिंग कर रही थी, तभी वह पुलिस को देखकर वाहन से भागने लगा। पुलिस पीछा करते हुए जलेबिया मोड़ के पास पहुंची।

इस दौरान बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। तभी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें उसके दो साथी वाहन से उतरकर मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस के फायर से अपराधी मुकद्स के पैर में गोली लग गई। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जिला सयुंक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

पुलिस ने मौके से चोरी के बोलोरो चार गोवंश बरामद किया। साथ ही उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। इस संबंध में एडिशनल आपरेशन एसपी अनिल कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मुकद्स चंदौली के वार्ड नंबर पांच नसीरपुर का निवासी है।

चकिया कोतवाली अंतर्गत मुकद्दस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। इस दौरान स्वाट टीम प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव, रहमतुल्लां खा, अवनीश कुमार राय, अभय सिंह, अमित कुमार सिंह, अमीरुद्दीन खान, आनंद कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed