{"_id":"5e00821b8ebc3e696a2e9781","slug":"police-arrested-fake-bodygourd-of-bihar-ips-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार के आईपीएस का बॉडीगार्ड बता कर जमा रहे थे धौंस, पुलिस ने दो को धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के आईपीएस का बॉडीगार्ड बता कर जमा रहे थे धौंस, पुलिस ने दो को धरा
Mon, 23 Dec 2019 02:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के गुरुबाग तिराहे पर बिहार के आईपीएस का बॉडीगार्ड बता कर पुलिस वालों को अर्दब में लेना दो युवकों को महंगा पड़ गया। लक्सा थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से पुलिस का फर्जी परिचय पत्र और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
लक्सा इंस्पेक्टर भूपेश कुमार राय ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात वो पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गुरुबाग तिराहे के पास तैनात अमित कुमार और दयाशंकर दुबे ने कॉल कर बताया कि बाइक सवार दो युवक अपने आप को बिहार पुलिस का सिपाही और वहीं के एक आईपीएस का बॉडीगार्ड बताकर धौंस दे रहे हैं। मौके पर जाकर दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह फर्जी पुलिस वाले निकले।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों युवकों की शिनाख्त नगवा निवासी मनोज तिवारी और बिहार के रोहित कुमार के तौर पर हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह खुद को पुलिसकर्मी बता कर राहगीरों को डरा-धमका कर उनके रुपये लूट लेते थे।
विज्ञापन
कभी कोई पुलिसकर्मी रोकता था तो खुद को बिहार के एक आआईपीएस का बॉडीगार्ड बता कर उन्हें शांत करा देते थे। दोनों आरोपियों को लक्सा इंस्पेक्टर भूपेश कुमार राय के नेतृत्व में कांस्टेबल विशाल कुमार, अजीत कुमार, श्रवण कुमार मौर्या और अमित कुमार ने गिरफ्तार किया।