{"_id":"5f955d128c6f92443735acf1","slug":"police-administration-strict-on-weavers-strike-sp-metropolitan-president-sued-35-in-procession-case-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बुनकरों की हड़ताल पर पुलिस-प्रशासन सख्त, जुलूस के मामले में सपा महानगर अध्यक्ष सहित 35 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बुनकरों की हड़ताल पर पुलिस-प्रशासन सख्त, जुलूस के मामले में सपा महानगर अध्यक्ष सहित 35 पर मुकदमा
Sun, 25 Oct 2020 06:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Oct 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
बुनकरों ने बनाई मानव श्रंखला।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शनिवार को सब्सिडी रेट पर बिजली देने की मांग कर रहे बुनकरों के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने के लिए तैयार हो गया है। जैतपुरा थाने में 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में शनिवार को बुनकर कॉलोनी स्थित मैदान में इकट्ठा हुए लोगों को लेकर जैतपुरा थाने में सपा के महानगर अध्यक्ष सहित 35 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जैतपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार तिवारी के अनुसार, वह क्षेत्र में गश्त पर थे।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना मिली कि बुनकर कॉलोनी स्थित मैदान में तकरीबन डेढ़ हजार लोग बगैर मास्क पहने हुए और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की अनदेखी कर नारेबाजी कर रहे हैं। सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर संदीप मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर सभी की वीडियोग्राफी कराई।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रकरण को लेकर सब इंस्पेक्टर संदीप की तहरीर के आधार पर सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सपा महानगर महिला अध्यक्ष पूजा यादव, हाजी वकास अंसारी, मकबूल सरदार, सरदार कलाम सहित 35 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ जैतपुरा थाने में आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।