फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   png supply in under 15 days at varanasi

वाराणसी में 15 दिन के अंदर शुरू हो जाएगी पीएनजी की आपूर्ति

Mon, 08 May 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 08 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
png supply in under 15 days at varanasi
डीरेका शुरू हुआ काम - फोटो : अमर उजाला
पाइप लाइन से घरों में गैस की आपूर्ति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट महज दो हफ्तों में एक अहम मुकाम हासिल कर लेगा। डीरेका के 150 आवासों में पाइप लाइन के जरिए पीएनजी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जून से यहां के सभी 3675 आवास इस सुविधा से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए एक तरफ जहां तेजी से ब्रांच पाइप लाइन बिछाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ गैस आपूर्ति के लिए जरूरी अन्य संसाधनों की उपलब्धता का खाका भी तैयार कर लिया गया है। फिलहाल मोबाइल फिलिंग स्टेशन के जरिए घरों में पाइप से गैस पहुंचाई जाएगी। 
विज्ञापन


गैस पाइप आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर डीरेका को चुना गया है। जगदीशपुर से हल्दिया तक मुख्य पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसका काम अगले साल दिसंबर तक पूरा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में ब्रांच लाइन बिछाकर उसे मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा और फिर घरों में पीएनजी की 24 घंटे आपूर्ति शुरू हो जाएगी। पीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत डीरेका में दो हफ्ते में हो जाएगी। 

इसके  लिए गैस अथॉरिटी ऑफ  इंडिया लिमिटेड की ओर से डीरेका परिसर में पीएनजी गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस ब्रांच लाइन से आवासों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कोशिश है कि जून से यहां के सभी आवासों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो जाए।


इसके लिए डीरेका सेंट्रल मार्केट के पास  खाली जमीन पर मोबाइल फिलिंग स्टेशन बनाकर डिस्टिक रेग्यूलेटिंग सिस्टम मशीन से गैस की सप्लाई की जाएगी। यहां गेल टैंकर से पीएनजी की आपूर्ति करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed