फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM spofish village, one and a half hours of work throughout the year raising details

पीएम के गांव में हलचल, डेढ़ घंटे में साल भर के काम का ब्यौरा जुटाया

Mon, 14 Sep 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 14 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
PM spofish village, one and a half hours of work throughout the year raising details
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का दल रविवार को जयापुर पहुंचा और गांव में भ्रमण कर सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित होने के बाद गांव में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। दल में शामिल लोगों ने गांव की प्रधान दुर्गावती देवी और उनके प्रतिनिधि नारायण पटेल से मुलाकात कर गांव में कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड से हुए कार्यों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि नारायण पटेल ने बताया कि रक्षा अधिकारियों का दल शाम चार बजे जयापुर पहुंचा। अपने डेढ़ घंटे के भ्रमण के दौरान दल में शामिल लोगों ने पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, कन्या पाठशाला और काऊशाला को देखा। साथ ही रोजगार प्रशिक्षण के लिए गांव में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा गांव की प्रधान से मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने रोजगारपरक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन


प्रधान ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव गोद लिए जाने के बाद से गांव का कायाकल्प हुआ है मगर रोजगार के अवसर सृजित नहीं होने से दिक्कत बरकरार है। रोजगार के लिए उद्योगों की स्थापना जरूरी है। सरकारी नौकरी की अवसर बनाने होंगे। टीम के सदस्यों ने गांव की आबादी, खेती योग्य जमीन, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी संस्थानों में सेवारत गांव के लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई। साथ ही केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयाें की प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति का भी ब्यौरा एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed