फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM saw Shiva's damru, now waiting to take shape

पीएम ने देखा शिव का डमरू, अब आकार लेने का इंतजार

Wed, 06 Oct 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
PM saw Shiva's damru, now waiting to take shape
आसमान से पूरे बनारस को निहारने के लिए बनाई जा रही स्काई वॉक वाली शहर की सबसे ऊंची इमारत का ब्लू प्रिंट मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित अमृत महोत्सव में देखा। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के स्टॉल को शिव के डमरू आकार के मॉडल को प्रधानमंत्री ने चलते-चलते देखा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें इस सिग्नेचर बिल्डिंग की जानकारी दी।
विज्ञापन

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनने वाली भूतल सहित 18 मंजिला इमारत का महोत्सव में प्रदर्शन किया गया। 324.88 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बिल्डिंग के लिए कमिश्नरी कंपाउंड से पेड़ों कोे शिफ्ट कर लिया गया है और मिट्टी आदि की जांच कर ली गई है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इस परियोजना का टेंडर जारी कर दिया जाएगा। वीडीए की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि स्टाल पर पीएम नरेंद्र मोदी ने चलते-चलते प्रोजेक्ट को देखा और उसकी जानकारी ली। बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद सहित कई अन्य लोगों ने भी परियोजना की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीबीडी मॉडल की पहली परियोजना
रिंग रोड के बाद वाराणसी की यह दूसरी बड़ी परियोजना होगी। इसे तैयार करने वाली कार्यदायी संस्था डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेशन सब पूरा करने के बाद ट्रांसफर करेगी। ऐसे में शासन से मंजूरी के बाद ही इसकी नियम शर्तें तय की जाएंगी। इस भवन की प्लेटिनम रेटिंग की जाएगी। इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में परियोजना
- एकीकृत मंडलीय कार्यालय वाराणसी परियोजना
- 26,051 वर्गमीटर में तैयार होगी दो भूतल सहित 18 मंजिला दो इमारतें
- परियोजना की अनुमानित लागत- 324.88 करोड़
- परियोजना की अनुमानित अवधि- 18 महीने
- दोनोें इमारतों को जोड़ते हुए प्रदेश का पहला स्काई वॉक बनेगा
- 45 सरकारी कार्यालय होंगे शिफ्ट, एक भवन पूरी तरह से कार्यदायी संस्था के जिम्मे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed