फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra Modi can talk to these selected people of Varanasi today amid interact with corona warriors know full details

पीएम मोदी बोले- कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी है, तीसरी लहर को मुसीबत मानकर करें तैयारी

Sat, 22 May 2021 01:53 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 May 2021 01:53 AM IST
सार

कोरोना के खिलाफ वाराणसी की लड़ाई की प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी मॉडल की प्रशंसा की। शुक्रवार को उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 100 कोरोना योद्धाओं से संवाद किया। 

विज्ञापन
PM narendra Modi can talk to these selected people of Varanasi today amid interact with corona warriors know full details
पीएम मोदी - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोरोना से जंग लड़ रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स से कहा, वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी है, मगर चुनौती कम नहीं हुई है। तीसरी लहर को मुसीबत मानकर आगे की तैयारी जारी रखी जाए। शहरी और ग्रामीण इलाकों में तैनात डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग पर ध्यान देना होगा, जिससे व्यवस्था के सही उपयोग के साथ लोगों को लाभ मिल सके।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीएचयू, डीआरडीओ सहित बनारस के बड़े अस्पताल को ट्रेनिंग सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसमें ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य कर्मियों को उपकरणों के प्रयोग सहित अन्य सुविधाओं के उपयोग की सही तरीके से जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महामारी के इस दौर में काशी ने जिस तरीके से न केवल वाराणसी बल्कि पूर्वांचल और बिहार के जिलों के लोगों की सेवा की, उसे केवल प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश में रोल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इसकी सराहना भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू में बेड बढ़ाने की बात हो या ऑक्सीजन का संकट दूर करने या फिर कम समय में 750 बेड का डीआरडीओ अस्पताल तैयार कराया जाना यह अपने आप में एक अनूठी मिसाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ आशा और एएनएम की भूमिका को भी अहम बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों के द्वारा दुकान बंद रखने के आह्वान की भी सराहना की। कहा कि ग्रामीण इलाकों में इलाज के साथ-साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन में जिस तरह से दवाओं का वितरण किया गया, उससे बहुत हद तक व्यवस्था पर नियंत्रण पाने में सफलता मिली। पीएम मोदी ने जन कल्याणकारी योजनाओं को भी कोरोना की लड़ाई में सहायक मानते हुए कहा कि आयुष्मान योजना, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत योजना के साथ ही पूरे विश्व में जिस तरह योग को बढ़ावा दिया गया। यह भी कोरोना की लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कोरोना, ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज की छोटी-छोटी वीडियो रिकॉर्डिंग कर उससे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करने का भी एक बेहतर माध्यम है और इससे लोगों को आगे बढ़ने की सीख भी मिलेगी। प्रधानमंत्री ने गांव में जुड़े स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े लोगों को वेबिनार के माध्यम से भी स्वास्थ्य सुविधाओं और उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी देने की बात कही, जिससे तीसरी लहर की लड़ाई को आसानी से जीता जा सके।

इस दौरान एमएलसी एके शर्मा, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, ईशा दुहन, बीएचयू से एमएस प्रो. केके गुप्ता, डीआरडीओ अस्पताल से ब्रिगेडियर सुकृति बावेजा, मंडलीय अस्पताल से एसआईसी डॉक्टर प्रसन्न कुमार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल से डाक्टर असीम मिश्रा, सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

पीएम बोले, बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से जीतेगी काशी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयास और बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से काशी कोरोना से जंग जीतेगी। मेरी काशी के लोग मरीज, बुजुर्गों की परिवार के सदस्य के तौर पर मदद की। दवा से लेकर खाने तक की चिंता नहीं करनी पड़ी। मां अन्नपूर्णा की नगरी और साधना के तप से इस महामारी में काशी ने खुद को संभाला है।

उन्होंने कहा, महामारी के दौर में काशी में लोगों ने जिस तरह से मोर्चा सभाला अब इसकी चर्चा देश में हो रही है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सुरक्षा बलों के कार्यों के जितनी सराहना की जाय कम है। कोरोना से चल रही लड़ाई में योग और आयुष ने बड़ी ताकत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महादेव की नगरी में लोगों ने आध्यात्मिक क्षमता के साथ सेवा का परिचय दिया हैं।

काशी कवच बना लड़ाई का सबसे बड़ा हथियार

पीएम मोदी ने बताया कि काशी में क्या-क्या हो रहा है और किस तरह से लोगों को इलाज मिल रहा है। इसकी पल-पल की जानकारी भी वह लेते रहते हैं। मुश्किल समय में किस तरह से काम किया, यह काशी से सीखा जा सकता है। काशी में सर्वत्र बाबा विश्वनाथ विराजमान है और जब बाबा का अंश रूप हर कोई है तो सब ने सेवा भाव से सिद्ध भी कर दिया। काशी में शिव के कल्याण की भावना से ही सेवा का भाव पैदा हुआ। 

पीएम मोदी ने बताया कि काशी में क्या-क्या हो रहा है और किस तरह से लोगों को इलाज मिल रहा है। इसकी पल-पल की जानकारी भी वह लेते रहते हैं। मुश्किल समय में किस तरह से काम किया, यह काशी से सीखा जा सकता है। काशी में सर्वत्र बाबा विश्वनाथ विराजमान है और जब बाबा का अंश रूप हर कोई है तो सब ने सेवा भाव से सिद्ध भी कर दिया। काशी में शिव के कल्याण की भावना से ही सेवा का भाव पैदा हुआ। 

पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चुनौती

पीएम मोदी ने अपनों को खोनेे का दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम कई परिवारों को नहीं बचा सके। मरीजों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि हेल्थ सिस्टम पर दबाव बढ़ा और पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चुनौती भी बनी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना टीकाकरण को लेकर चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को एक नई जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहां एक वायल में 10 लोगों के टीकाकरण की बात की जा रही है, वही देश में कई जगहों पर 11 लोगों का भी टीकाकरण हो रहा है। इससे जहां न केवल वैक्सीन की बर्बादी रुक रही है, बल्कि टीके का सही उपयोग हो रहा है।

उन्होंने बताया कि वायल में 10 लोगों के लगाने के बाद भी सिरिंज में भी वैक्सीन बची रहती है, जिसको लेकर के 11 लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए स्टाफ नर्स सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण देकर 10 की जगह 11 लोगों का टीकाकरण कराया का सकता है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने ऐसा प्रयास जल्द कराने का आश्वासन दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना की सेकंड वेव में हमने वैक्सीन की सुरक्षा को भी देखा है। वैक्सीन की सुरक्षा के चलते काफी हद तक हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर पाए हैं, यही सुरक्षा कवच आने वाले समय में हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। हमें अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी है। 

पीएम ने व्यापारियों के प्रयास को भी सराहा और कहा, काशी ने खुद को समर्पित किया और लोगों ने दुकान बंद कर संक्रमण रोकने के लिए आगे आए। आर्थिक लाभ की चिंता किए बिना सेवा में जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed