फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi varanasi visit Women will greet with flower showers 51 girl students will come with Mangal Kalash on t

आज बनारस में पीएम मोदी: पुष्प वर्षा से अभिनंदन करेंगी महिलाएं, 51 छात्राएं सिर पर मंगल कलश रखकर आएंगी

Fri, 22 Sep 2023 11:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Sep 2023 11:27 PM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद नरेंद्र मोदी आज 31वीं बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी का पुलिस लाइन से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi varanasi visit Women will greet with flower showers 51 girl students will come with Mangal Kalash on t
वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा और राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने के बाद वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुलिस लाइन से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक भव्य स्वागत किया जाएगा। महिलाओं का समूह 11 स्थानों पर पीएम पर पुष्पवर्षा करेगा। भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में संस्कृत विश्वविद्यालय में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में 51 छात्राएं सिर पर मंगल कलश व हाथों में दीपक लेकर पहुंचेंगी। पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत करेंगी। इस संवाद में सिर्फ पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही रहेंगे। किसी और को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


पीएम के स्वागत के लिए कई स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। पुलिस लाइन गेट, सांस्कृतिक संकुल, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, मलदहिया स्थित सरदार पटेल प्रतिमा व सिगरा स्थित शास्त्री पार्क प्रमुख हैं। इन स्थानों पर डमरू, शंखनाद, ढोल, तासा के बीच पुष्पवर्षा कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पीएम मोदी का स्वागत करेंगी। साथ ही हाथों में तख्तियों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करेंगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी से मिलने को उतावले हैं बच्चे

रोहनिया अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा के छात्र-छात्राएं शनिवार को प्रधानमंत्री से मिलने और उनसे बात करने के लिए उत्साहित हैं। उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री से मिलेंगे, ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था। गजापुर वाराणसी की ज्योति ,भटौली गाजीपुर की श्वेता, हसनपुर जौनपुर के हिमांशु, गाजीपुर के अंश कुमार ने कहा कि अटल आवसीय विद्यालय की सुविधाएं शानदार है। प्रधानाचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि बच्चे उत्सुक व उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन्च करेंगे सांसद खेल प्रतियोगिता की वेबसाइट

PM Modi varanasi visit Women will greet with flower showers 51 girl students will come with Mangal Kalash on t
अटल आवासीय विद्यालय की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की बेबसाइट शनिवार को लॉन्च करेंगे। 24 खेलों में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी 23 अक्तूबर से पंजीकरण करा सकेंगे। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 16 अक्तूबर को होगा। प्रतियोगिताएं पांच नवंबर तक चलेंगी। यह प्रतियोगिता ग्राम पंचायत, जनपद, विकास खंड, न्याय पंचायत स्तर पर खेला जाएगा।

दुनिया की सबसे पुरानी श्रीमद्भागवत गीता के दर्शन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में दुनिया की सबसे प्राचीन श्रीमद्भागवत गीता के दर्शन करेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन में रखी एक हजार साल पुरानी हस्तलिखित भागवत गीता संरक्षित है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed