फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi Schedule Housing Gift To 300 Farmers PM Kisan Yojana 17 Kist Release Date News in Hindi

PM Modi Varanasi Visit: PM मोदी काशी में 300 किसानों को देंगे आवास की सौगात, जारी करेंगे सम्मान निधि की किस्त

Sat, 15 Jun 2024 09:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 15 Jun 2024 09:42 AM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit Schedule : पीएम नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी आएंगे। वे यहां किसानों से संवाद करेंगे और उनके द्वारा उगाई हुई फसलों को देखेंगे। पीएम इस दौरान 300 किसानों को आवास की सौगात भी देंगे। 

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi Schedule Housing Gift To 300 Farmers PM Kisan Yojana 17 Kist Release Date News in Hindi
PM modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को काशी के किसानों से न केवल संवाद करेंगे बल्कि उनके उगाए उत्पादों को भी देखेंगे। साथ ही करीब 300 किसानों को आवास का उपहार भी देंगे। उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। भाजपा नेताओं के अनुसार 21 किसानों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


पीएम सम्मान निधि की धनराशि खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भेजेंगे। साथ ही किसानों को डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड भी देंगे। कुछ प्रगतिशील किसानों से भी बातचीत करेंगे। किसानों के उगाए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारी किसानों से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी किसानोंं की मदद करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर भेजी गई है। पीएमओ से ही फाइनल किया जाएगा। प्रशासन के पास अभी पीएम का प्रोटोकाल नहीं आया है। शनिवार को पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने एसपीजी आएगी। पीएम के रूट का बारीकी से निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed