फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit: PM Modi can watch trial of ropeway will gift four Vande Bharat to country

PM Modi Varanasi Visit: रोपवे का ट्रायल देख सकते हैं पीएम मोदी, काशी सहित देश को चार वंदे भारत की देंगे सौगात

Wed, 05 Nov 2025 08:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Nov 2025 08:50 AM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी सात नवंबर को काशी आएंगे। इस दौरान वे रोपवे का ट्रायल देख सकते हैं। वहीं आठ नवंबर को पीएम मोदी काशी सहित देश को चार वंदे भारत की सौगात देंगे। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit: PM Modi can watch trial of ropeway will gift four Vande Bharat to country
PM Modi In Varanasi - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर की शाम पांच बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से बरेका जाएंगे। बरेका हेलिपैड से गेस्ट हाउस जाएंगे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। सात नवंबर की रात ही प्रधानमंत्री रोपवे का ट्रायल देख सकते हैं। इसके लिए कैंट रेलवे स्टेशन के पास बने रोपवे स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आठ नवंबर को बनारस स्टेशन से देश को चार नई वंदेभारत ट्रेन की सौगात देंगे। काशी से खजुराहो की पहली वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी तरह लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर कैंट से नई दिल्ली और बंगलूरू से एर्नाकुलम जाने वाली वंदेभारत ट्रेन को वर्चुअल ही हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री बनारस रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े बरेका के पहले रेल इंजन को भी देखेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; देव दीपावली: दो दिवसीय दौरे पर आज काशी में होंगे सीएम योगी, क्रूज से देखेंगे आरती, थ्री डी शो और आतिशबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सात नवंबर की रात प्रधानमंत्री देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे का ट्रायल देख सकते हैं। इसकी तैयारियां कैंट रोपवे स्टेशन पर चल रही हैं। काशी विद्यापीठ और रथयात्रा रोपवे स्टेशन भी बन चुका है। गोदौलिया रोपवे स्टेशन का निर्माण चल रहा है। गोदौलिया स्टेशन बनने के बाद प्रधानमंत्री ही रोपवे परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

पीएम मोदी का छह जगहों पर होगा स्वागत
भाजपा की जिला और महानगर इकाई सात नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छह जगहों पर स्वागत करेगी। इसी सिलसिले में मंगलवार को गुलाबा बाग स्थित भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और जनप्रतिधियों ने बैठक भी की। इसमें प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई गई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 6 जगह तय किए गए हैं। महानगर इकाई संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास और बरेका एफसीआई गोदाम के पास प्रधानमंत्री का स्वागत करेगी। अतुलानंद के पास मधुकर चित्रांश, जगदीश त्रिपाठी एवं उत्तरी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed