फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adiyanath to be in Kashi on Dev Deepawali will watch Aarti 3D show and fireworks from cruise

देव दीपावली: दो दिवसीय दौरे पर आज काशी में होंगे सीएम योगी, क्रूज से देखेंगे आरती, थ्री डी शो और आतिशबाजी

Wed, 05 Nov 2025 08:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Nov 2025 08:33 AM IST
सार

CM Yogi Varanasi Visit Today: सीएम योगी आज काशी आ रहे हैं। देव दीपावली के भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्रूज से आरती, थ्री डी शो और गंगा उस पार रेती पर होने वाली आतिशबाजी देखेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adiyanath to be in Kashi on Dev Deepawali will watch Aarti 3D show and fireworks from cruise
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार काशी आएंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब छह बजे नमो घाट पहुंचेंगे और देव दीपावली के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। छह नवंबर की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और उनके कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार की दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे फिर हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। इसके बाद सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद नमो घाट जाकर गंगा आरती देखेंगे फिर क्रूज से चेतसिंह घाट जाएंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PHOTOS: हर-हर शंभू... पर थिरकेंगी रोशनी की लहरें, देव दीपावली पर 200 मीटर ऊंचाई तक 10 मिनट तक होगी आतिशबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


चेत सिंह घाट पर थ्री डी शो देखेंगे। गंगा उस पार रेती पर होने वाली आतिशबाजी देखेंगे। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। बाबा कालभैरव के दर्शन भी करेंगे। सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री छह नवंबर की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से तैयारियां देखेंगे। बनारस रेलवे स्टेशन और बरेका भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed