फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit PM interacts with beneficiaries, public meeting in Barki on 18th dec

PM Modi Varanasi Visit: पीएम लाभार्थियों से करेंगे संवाद, 18 को बरकी में जनसभा; यज्ञ में भी हो सकते हैं शामिल

Sat, 09 Dec 2023 09:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 09 Dec 2023 09:48 AM IST
सार

पीएम मोदी 17 दिसंबर को शाम करीब चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे और बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग ही नदेसर स्थित छोटी कटिंग मेमोरियल के मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। यहां से वे नमो घाट पर जाएंगे और काशी तमिल संगमम का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit PM interacts with beneficiaries, public meeting in Barki on 18th dec
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवापुरी के बरकी गांव में 18 दिसंबर को जनसभा करेंगे। यहीं से वाराणसी की विकास यात्रा को गति देने वाली दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं की सौगात भी काशीवासियों को देंगे। इसी मैदान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के ग्रामीण क्षेत्र की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इससे पहले पीएम मोदी 17 दिसंबर को नदेसर स्थित छोटी कटिंग मेमोरियल स्कूल में विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी) की प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से 17 और 18 दिसंबर को चार कार्यक्रमों की सूचना दी गई है।

विज्ञापन

पीएम मोदी 17 दिसंबर को शाम करीब चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे और बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग ही नदेसर स्थित छोटी कटिंग मेमोरियल के मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। यहां से वे नमो घाट पर जाएंगे और काशी तमिल संगमम का विधिवत उद्घाटन करेंगे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बाद पीएम बरेका में रात्रि प्रवास करेंगे। अगले दिन 18 दिसंबर को उमरहा में स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करेंगे। यहां पीएम मोदी मौजूद भक्तों को संबोधित करेंगे। यहां से पीएम सेवापुरी के बरकी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

अधिकारियों ने किया बरकी का निरीक्षण

पीएम मोदी की रैली के लिए चयनित बरकी गांव का शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए यह स्थान उपयुक्त है। 18 दिसंबर के आयोजन की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम यज्ञ में भी हो सकते हैं शामिल

पीएम मोदी स्वर्वेद महामंदिर के लोकार्पण के दौरान ही वहां होने वाले 25 हजार कुंडीय यज्ञ में भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए मंदिर प्रबंधन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। उमरहा स्थित दिव्य साधना केंद्र स्वर्वेद महामंदिर धाम पर विहंगम योग संत समाज के 100वें वार्षिकोत्सव पर करीब एक लाख भक्तों के जुटने की उम्मीद है। शुक्रवार की शाम कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मंदिर परिसर में महायज्ञ की तैयारियों पर संत प्रवर विज्ञान देव महाराज से विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed