फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mann ki baat PM Modi praised IIT BHU alumnus for donation in Mann Ki Baat programe

मन की बात: पीएम मोदी ने आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र के प्रयास को सराहा, हाल ही में दिया 7.50 करोड़ का दान

Sun, 30 Jan 2022 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 30 Jan 2022 07:56 PM IST
सार

महीने के अंतिम रविवार को आकाशवाणी पर होने वाले कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र जय चौधरी के प्रयास की सराहना की। 

विज्ञापन
Mann ki baat PM Modi praised IIT BHU alumnus for donation in Mann Ki Baat programe
आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र जय चौधरी का पीएम ने किया जिक्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  मन की बात कार्यक्रम में रविवार को आईआईटी बीएचयू के 1980 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र और एक निजी साफ्टवेयर कंपनी के सीईओ जय चौधरी द्वारा संस्था को आर्थिक सहयोग देने के प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन


जय चौधरी ने हाल ही में आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन को एक मिलियन यूएस डॉलर यानी 7.50 करोड़ रुपये का अनुदान दिया था। आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र के इस प्रयास को प्रधानमंत्री ने संस्थान के विकास की दिशा में एक अच्छी पहल बताया।
विज्ञापन


पीएम ने महामना और महात्मा गांधी को किया नमन
प्रधानमंत्री ने बीएचयू की स्थापना के लिए महामना मदन मोहन मालवीय के प्रयासों पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही मालवीय और महात्मा गांधी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि महामना ने बीएचयू जैसे संस्थान की स्थापना की, वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गुजरात विद्यापीठ की स्थापना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जय चौधरी से मिले अनुदान से संस्थान में एक सॉफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्रों को सॉफ्टवेयर विकास, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, आईओटी और डेटा एनालिसिस के क्षेत्र में भी बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा।

जय चौधरी के नाम पर होगी लेक्चर सीरीज

Mann ki baat PM Modi praised IIT BHU alumnus for donation in Mann Ki Baat programe
जय चौधरी - फोटो : facebook: @Zscaler

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि  संस्थान के पूर्व छात्र के प्रयास को पीएम नरेंद्र मोदी ने सराहा है। जय चौधरी के नाम पर प्रोफेसर चेयर की स्थापना, लेक्चर सीरीज, स्टार्ट अप के लिए अनुदान देने के साथ ही सॉफ्टवेयर इनोवेशन लैब बनाया जाएगा।

भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

प्रधानमंत्री के मन की बात को रविवार को भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भी सुनी। नदेसर स्थित मिंट हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, एनपी सिंह, महेन्द्र यादव, सतीश राय, नागेश्वर सिंह, कन्हैया झा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक सोनू, रुपेश तिवारी, उपासना त्रिपाठी, मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed