फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi is realizing the dream of clean India: Swatantra Dev

स्वच्छ भारत का सपना साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : स्वतंत्र देव

Thu, 25 Aug 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
PM Modi is realizing the dream of clean India: Swatantra Dev
फोटो
विज्ञापन

स्वच्छ भारत का सपना साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : स्वतंत्र देव
वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री ने हाथों से उठाया कचरा, थैली में किया एकत्रित
वार्डों में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लिया फीडबैक
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री और वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महानगर के सभी 90 वार्डों में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। सिकरौल वार्ड में दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार कर रहे हैं। जनता ने स्वच्छता अभियान को जनांदोलन का रूप दे दिया है।
तीन दिवसीय प्रवास पर स्वतंत्रदेव सिंह पहले दिन अर्दली बाजार के निकट स्थित महाबीर मंदिर पहुंचे जहां भाजपा व नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की अगुवाई की। सड़क पर पड़े कागज, टूटी बोतल, कागज के गिलास, पॉलीथिन जो कुछ भी दिखा उसे अपने हाथों से उठाया और उसे एक बड़ी थैली में एकत्रित कर नगर निगम के कूड़ेदान में डाला। आसपास की गलियों से भी कूड़ा कचरा उठाया।
विज्ञापन

इस दौरान कहा कि काशी के सांसद ने जो स्वच्छता का संदेश दिया उसका परिणाम है कि यह पहले से अधिक साफ सुथरी नजर आती है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने लल्लापुरा खुर्द वार्ड में, शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कालभैरव वार्ड में तथा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तुलसीपुर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में महापौर मृदुला जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी, क्षेत्रीय प्रवक्ता नवरतन राठी, महामंत्री नवीन कपूर, शैलेंद्र मिश्रा के साथ अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान के शोधित जल को मंत्री ने किया ग्रहण
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विकास भवन स्थित सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति भी परखी। इसके अलावा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट गोइठहां का निरीक्षण किया। जल संस्थान भेलूपुर का भी निरीक्षण कर महाप्रबंधक से कहा कि लखनऊ की कठौता झील की तर्ज पर यहां भी वैसी ही झील बनाई जाए और गंगा जल व वर्षा जल एकत्रित किया जाए।
उन्होंने जल संस्थान के शोधित जल को गिलास में लेकर स्वयं ग्रहण किया। इसके अलावा साधन सहकारी समिति बरियासनपुर और चिरईगांव विकासखंड क्षेत्र में गो आश्रय केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भी निरीक्षण किया। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक एवं अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि नालों के बीच-बीच में इस प्रकार के अवरोधक लगाए जाएं, ताकि प्लास्टिक के वस्तुओं को रोका जा सके।
मलिन बस्ती में देखी हकीकत
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मलदहिया मलिन बस्ती में लोगों से कुशलक्षेम पूछा। बुजुर्ग दलित से हालचाल पूछे जाने के दौरान मंत्री ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित भी किया। अधिकारियों को पेयजल, सीवर एवं सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मलदहिया चौराहे पर लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्राथमिक विद्यालय पर लगाई चौपाल
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चिरईगांव के अमौली में प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल में शासन की ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी की। किसानों से खेतों में प्रयोग होने वाले इंसेक्टिसाइड्स व पेस्टिसाइड्स की जानकारी ली। गंगा किनारे बसे गांवों में हो रही आर्गेनिक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया।

सीएचसी नरपतपुर में किया आधुनिक लैब का उद्घाटन
वाराणसी। चिरईगांव ब्लॉक के सीएचसी नरपतपुर में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आधुनिक लैब का उद्घाटन किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, सीएमओ डा. संदीप चौधरी, अधीक्षक डॉ. राजनाथ, चिरईगांव के प्रभारी डॉ. अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed