फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi Remembered great man of democracy lok bandhu Raj narayan in Rally what is meaning of this

वाराणसी में पीएम मोदी: रैली में लोकतंत्र के प्रखर पुरुष राजनारायण को किया प्रणाम, क्या ये है कोई सियासी संदेश?

Sat, 23 Sep 2023 07:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 07:39 PM IST
सार

वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय लोकतंत्र के प्रखर पुरुष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनारायण को याद किया। कहा कि यहां से कुछ दूर पर राजनारायण जी का गांव मोतीकोट है। मैं उनकी जन्मभूमि को प्रणाम करता हूं। 

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi Remembered great man of democracy lok bandhu Raj narayan in Rally what is meaning of this
वाराणसी के गंजारी में जनसभ करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर काशीवासियों से अपना नाता मजबूत किया। हर -हर महादेव के उद्घघोष और भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत कर उन्होंने सभी का दिल छू लिया। गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी ने जनसभा के मंच से कहा कि हर विकास के लिए मेरी काशी अपना आशीर्वाद लिए मेरे साथ खड़ी रहती है। प्रधानमंत्री ने स्टेडियम के स्थान का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थान माता विंध्यवासिनी के धाम और काशी नगरी को जोड़ने का एक पड़ाव है। यहां से कुछ दूर पर भारतीय लोकतंत्र के प्रखर पुरुष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनारायण का गांव मोतीकोट है। पीएम ने गंजारी की जनसभा के मंच से राजनारायण और उनकी जन्मभूमि को प्रणाम किया।

विज्ञापन


पीएम मोदी द्वारा लोकतंत्र के प्रखर पुरुष राजनारायण को याद करने के पीछे का सियासी मतलब निकाला जा रहा है। दरअसल, भारतीय राजनीति में जिद और जुनून की अनूठी मिसाल का नाम है राजनारायण। 31 दिसंबर 1986 को अंतिम सांस लेने वाले लोकबंधु राजनारायण में अक्खड़ बनारसी झलकता था। राजनारायण ने ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उन्हीं के इलाके रायबरेली में चुनौती दी थी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने इशारों में इमरजेंसी की याद दिलाई

मामला कोर्ट में पहुंचा और इंदिरा गांधी की जीत को हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए छह साल तक उनके चुनाव लड़ने पर भी पाबंदी लगा दी थी। इसी के बाद देश को इमरजेंसी झेलना पड़ा था। लोकबंधु राजनारायण को याद कर एक तरह से पीएम मोदी ने इशारों में कांग्रेस को इमरजेंसी की याद भी दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया शिलान्यास; बनारस के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भगवान शिव की झलक, तस्वीरों में देखें

PM Modi in Varanasi Remembered great man of democracy lok bandhu Raj narayan in Rally what is meaning of this
इंदिरा गांधी और राजनारायण - फोटो : फाइल

राजनारायण को याद कर पीएम मोदी ने विपक्ष को भी संदेश देने की कोशिश की। एक तरफ जब कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के नेताओं की ओर  से लगातार मोदी सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को लेकर हमले किए जा रहे हैं। पीएम मोदी का राजनारायण को अचानक वाराणसी आकर याद करना, उन हमलों का जवाब भी माना जा रहा है। 

भविष्य के भारत का भव्य प्रतीक बनेगा क्रिकेट स्टेडियम

PM Modi in Varanasi Remembered great man of democracy lok bandhu Raj narayan in Rally what is meaning of this
सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को दी NAMO वाली जर्सी - फोटो : अमर उजाला

सफेद कुर्ता पायजामा और काले रंग की सदरी में गंजारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की परंपरा के अनुरूप हर हर महादेव... और नम: पार्वती पतये... के उदघोष के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी में कहा, आज फिर बनारस आवे क मौका मिलल हौ, जौन आनंद बनारस में मिलेला ओकर व्याख्या असंभव हौ...।  उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए कहा कि यह बस ईंट और कंक्रीट का मैदान नहीं, बल्कि भविष्य के भारत का भव्य प्रतीक बनेगा। 

एक शिव शक्ति चंद्रमा पर और दूसरा यहीं काशी में

पीएम मोदी ने कहा कि एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है तो दूसरा स्थान मेरी काशी में है। शिव शक्ति के इस स्थान से शिव शक्ति के उस स्थान पर भारत के विजय की उन्होंने बधाई दी। पीएम ने कहा कि आज से एक महीने पहले ही चंद्रयान-3 चंद्रमा के शिवशक्ति प्वाइंट पर लैंड हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed