फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi IIT BHU will get world class institute prime minister laid foundation stone

PM Modi in Varanasi: आईआईटी बीएचयू को मिलेगा विश्वस्तरीय संस्थान, पीएम मोदी ने रखी आधारशिला

Fri, 24 Mar 2023 08:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Mar 2023 08:12 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस)  की स्थापना के लिए 45 करोड़ रुपये दिए गए हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसकी आधारशिला रखी। 

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi IIT BHU will get world class institute prime minister laid foundation stone
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू में उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की आधारशिला रखी। पीएम ने कहा कि आईआईटी बीएचयू को विश्वस्तरीय संस्थान मिलने जा रहा है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मशीन टूल्स डिजाइन की स्थापना के लिए 45 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मशीन टूल्स के क्षेत्र में तीन नई तकनीक के निर्माण का प्रस्ताव है। अत्याधुनिक प्रयोगात्मक और परीक्षण सुविधाओं के साथ तीन अत्याधुनिक टूल्स प्रोद्योगिक विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना हो रही है।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू और उद्योग मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि भारी उद्योग मेक इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। उत्कृष्टता केंद्र के जरिये मेक इन इंडिया डिजाइन, कैपिटल गुड्स सेक्टर में वृद्धि, विदेशों में आयात बढ़ाने के लिए 2030 तक 400 करोड़ के आयात प्रतिस्थापित करने को लेकर महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने सुनाया महात्मा गांधी से जुड़ा किस्सा, बताया- कैसे पूरा किया उनका सपना

पीएम ने 1780 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

PM Modi in Varanasi IIT BHU will get world class institute prime minister laid foundation stone
संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में जनसभा - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के पहले और दुनिया के तीसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला रखी और 1780 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही कहा कि भारत ने नई सोच के साथ टीबी के खिलाफ काम करना शुरू किया है। भारत के प्रयास से ही विश्व को टीबी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का नया मॉडल मिला है। डब्ल्यूएचओ के अलावा इस तरह का माॅडल बनाने वाला भारत दुनिया का इकतौला देश है। ऐसे प्रयासों की बदौलत ही देश में टीबी मरीज कम हो रहे हैं। हम विश्वास से कह सकते हैं कि टीबी हारेगा और भारत जीतेगा। टीबी हारेगा और दुनिया जीतेगी। हां, हम कर सकते हैं। हम ही करेंगे।
ये भी पढ़ें: लंबे समय बाद पुराने अंदाज में दिखे CM योगी, पीएम मोदी के सामने राहुल गांधी पर जमकर बरसे, दी चेतावनी

पीएम मोदी ने जमकर किया काशी का बखान

PM Modi in Varanasi IIT BHU will get world class institute prime minister laid foundation stone
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर आते हैं तो उनका मन और मिजाज पूरी तरह से बनारसी नजर आता है। शुक्रवार की दोपहर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में अपने संबोधन की शुरुआत हर बार की तरह ही इस बार भी प्रधानमंत्री ने हर-हर महादेव के उद्घोष से की। 22 मिनट बाद जब उनका संबोधन खत्म हुआ तो मौजूद जनसमूह का अभिवादन एक बार फिर उन्होंने हर-हर महादेव के उद्घोष से किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एक बार फिर काशी और इसे खास बनाने वाली एक-एक चीज का जमकर बखान किया। इसे लेकर सभास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि यह प्रधानमंत्री के विकास कार्यों और उनकी ब्रांडिंग का ही असर है कि काशी पर्यटन का एक नया केंद्र बन गई है।

बताया कैसे हुआ बनारस के लोगों को लाभ

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो सात करोड़ लोग यहां आए, वो बनारस में ही तो ठहरे। उन्होंने यहीं की पूड़ी-कचौड़ी खाई। जलेबी-लौंगलता का आनंद लिया। लस्सी पी और ठंडई का मजा लिया। बनारसी पान, यहां के लकड़ी के खिलौने, बनारसी साड़ी और कालीन के काम के लिए हर महीने 50 लाख से ज्यादा लोग बनारस आ रहे हैं। बनारस आने वाले ये लोग अपने साथ बनारस के हर परिवार के लिए आय के साधन ला रहे हैं। यहां आने वाले पर्यटक रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed