फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi He said I was overwhelmed by grand welcome of my family members in varanasi

Varanasi: काशी में PM Modi का 53वां दौरा, बोले- मेरे परिवारजनों के भव्य स्वागत ने अभिभूत कर दिया; देंगे सौगात

Sat, 08 Nov 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 05:51 AM IST
सार

काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दाैरे पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम ने बरेका में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ किया। शनिवार की सुबह वे वंदे भारत खजुराहो को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi He said I was overwhelmed by grand welcome of my family members in varanasi
कार में जनता का अभिवादन करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपने कार्यकाल के 53वें दौरे पर काशी पहुंचे। इस साल का पांचवां दौरा है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज बिहार के कार्यक्रम के बाद काशी आना हुआ जहां मेरे परिवारजनों के भव्य स्वागत ने अभिभूत कर दिया। बाबा विश्वनाथ की नगरी से आठ नवंबर को सुबह करीब 8:15 बजे बनारस-खजुराहो रूट के साथ ही चार नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का सौभाग्य मिलेगा। 
विज्ञापन


इससे देश के कई हिस्सों में जहां लोगों का सफर ज्यादा सुगम और सुरक्षित होगा वहीं पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री काशी से देशवासियों को चार वंदेभारत की सौगात देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तगड़ी रही सुरक्षा

प्रधानमंत्री यहां सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। उनका काफिला बाबतपुर से हरहुआ होते हुए गिलट बाजार, जेपी मेहता, फुलवरिया फ्लाईओवर, मंडुवाडीह व एफसीआई गोदाम के सामने होते हुए बरेका पहुंचा। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग पॉइंट पर ‘मोदी-मोदी’ और ‘हर हर महादेव’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग जमा। 

पुष्पवर्षा और भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। एयरपोर्ट से बरेका जाते समय प्रधानमंत्री के काफिले पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। पूरा मार्ग केसरिया और तिरंगे रंगों की रोशनी से जगमगा उठा। बरेका गेट पर भी भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी वाहन के अंदर से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री ने बरेका में किया पीएम का स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेका गेस्ट हाउस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। करीब 8 बजे मुख्यमंत्री का काफिला बरेका से सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल, विधायक टी राम, कमिश्नर एस राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीएम सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।

देश को 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री शनिवार की सुबह वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। इनमें सबसे प्रमुख ट्रेन वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक बड़ा उपहार मानी जा रही है। इस ट्रेन का प्रधानमंत्री बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तीन वंदेभारत को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें लखनऊ से सहारनपुर, फिरोजपुर से दिल्ली वंदे और एर्नाकुलम से बंगलूरू वंदेभारत शामिल है।

PM Modi He said I was overwhelmed by grand welcome of my family members in varanasi
गुलाब का पुष्प देकर पीएम का स्वागत करते सीएम। - फोटो : पुलिस

उत्तर प्रदेश तीव्र कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक एकता के नए युग में प्रवेश कर रहा : सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तीव्र कनेक्टिविट और सांस्कृतिक एकता के नए युग में प्रवेश कर रहा है। आपके द्वारा वंदे भारत ट्रेनों के रूप में दी जा रही यह सौगात यात्रा को तेज, आधुनिक और आरामदायक बनाएंगी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी अवसर प्रदान करेंगी। यह नया अध्याय धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन, रोजगार, समृद्धि के मार्ग को और अधिक गति व शक्ति प्रदान करेगा। हार्दिक अभिनंदन प्रधानमंत्रीजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed