फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi can soon give a gift to varanasi here is the list of projects worth two thousand crores

Varanasi: PM Modi जल्द काशीवासियों को दे सकते हैं सौगात, दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ये रही लिस्ट

Fri, 12 May 2023 07:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 12 May 2023 07:53 AM IST
सार

जून में जी20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक 11 से 13 जून तक प्रस्तावित है। इसके साथ ही इसी महीने कई परियोजनाएं भी पूरी हो रही हैं। इससे ना केवल आम जन को फायदा मिलेगा बल्कि शहर की आधारभूत संरचना भी बेहतर होगी।

विज्ञापन
PM Modi can soon give a gift to varanasi here is the list of projects worth two thousand crores
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन से पहले काशी को दो हजार करोड़ से अधिक की लागत से तैयार परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में काशीवासियों को ये सौगात देने आ सकते हैं। प्रशासन ने जून में पूरी होने वाली परियोजनाओं को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है। साथ ही इन परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: 30 साल बाद मंगल और शनि बना रहे षडाष्टक योग, इन राशि वाले जातकों को सावधान रहने की जरूरत, जानें-उपाय

विज्ञापन

जून में जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक 11 से 13 जून तक प्रस्तावित है। इसके साथ ही इसी महीने कई परियोजनाएं भी पूरी हो रही हैं। इससे ना केवल आम जन को फायदा मिलेगा बल्कि शहर की आधारभूत संरचना भी बेहतर होगी। परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब तक तैयार सूची के अनुसार दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी है। इसमें शहर के लिए सबसे अहम फुलवरिया फोरलेन, नमोघाट का पुनरोद्धार फेज दो का काम, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं को किया जा रहा है सूचीबद्ध
 

परियोजना का नाम -                                                                           लागत (करोड़ में) -

सिंधोरा पुलिस स्टेशन परिसर में आवासीय भवन निर्माण                                         5.89

एसटीपी और पंपिंग स्टेशन पर स्काडा ऑटोमेशन निर्माण                                       9.64

प.दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 50 बेड का आवासीय भवन निर्माण                     5.72

वाराणसी में शूटिंग रेंज का निर्माण                                                                      5.04

गर्वमेंट आश्रम तरसड़ा में आवासीय भवन का निर्माण                                              2.89

पुलिस लाइन में 150 लोगों को जी प्लस आठ बैरक का निर्माण                                  7.44

बाबतपुर एयरपोर्ट पर नए फायर स्टेशन और आपातकालीन स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण       6.89

रेलवे के यार्ड का पुनर्निर्माण कार्य (फेज दो)                         568

लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन ओवरब्रिज संपार संख्या 5सी विशेष का निर्माण                  66.3

लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन ओवरब्रिज संपार संख्या 4 विशेष का निर्माण                      93.15

सुल्तानपुर से वाराणसी तक नेशनल हाईवे संख्या 56 का निर्माण                                     806

भुल्लनपुर पीएसी परिसर में 200 व्यक्तियों के लिए बैरक का निर्माण                              10.02

शिवपुर विधानसभा में उदयपुर स्थिम पीएचसी का निर्माण                                             1.36

जिला ड्रगवेयर हाउस का निर्माण                                                                                9.19

करसड़ा में सीपेट इंस्टीट्यूट का निर्माण                                                 40.1

नमो घाट का पुनरोद्धार फेज दो के तहत                                                 60

मारकंडेय महादेव घाट से मंदिर तक अप्रोच मार्ग का निर्माण                         7.3

फोर लेन नेशनल हाईवे संख्या 233 घाघरा नदी ब्रिज का निर्माण                         785

रामनगर पीएसी परिसर में 200 व्यक्तियों के लिए बैरक का निर्माण                         10.02

जिले में हेलीपोर्ट का निर्माण                                                             2.29

पुरानी काशी हबीबपुरा वार्ड में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य             4.88

पुरानी काशी चेतगंज वार्ड 1 में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य             4.70

पुरानी काशी चेतगंज वार्ड 2 में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य             3.51

पुरानी काशी पियरी वार्ड 1 में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य             4.87

पुरानी काशी पियरी वार्ड 2 में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य             4.50

पुरानी काशी पानदरीबा वार्ड में पर्यटन विकास के तहत सड़क निर्माण कार्य             4.87

मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में पर्यटन विकास कार्य                         7.31

तलियाना घाट पर निशाद राज की प्रतिमा का निर्माण                                     1.11

बरेका स्थित गर्वमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में टीचिंग रूम व लैब निर्माण                        1.16

PM Modi can soon give a gift to varanasi here is the list of projects worth two thousand crores
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विदेश मंत्री की अगुवाई में होगी मंत्री समूह की बैठक
11, 12 और 13 जून को होने वाली जी-20 की बैठक में बीस देशाें के विकास मंत्री शामिल होंगे। इनकी मेहमाननवाजी के लिए विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर भी वाराणसी आएंगे। जी-20 की इस बार होने वाली बैठक में विकास मंत्री 20 देशों के विकास का रोडमैप तैयार करेंगे। इस दौरान पिछले कुछ वर्षों में वित्तीय संकट, जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने का खाका भी खींचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed