फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP election 2022 PM modi varanasi visit attacked on opposition with weapon of faith and development in varanasi

यूपी चुनाव 2022: आस्था और विकास के 'हथियार' से पीएम मोदी ने किया विपक्ष पर प्रहार

Fri, 24 Dec 2021 10:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Dec 2021 10:09 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के 10वें दिन बाद दोबारा काशी पहुंचे पीएम मोदी  इस बार विपक्ष पर ज्यादा आक्रामक मूड में दिखे।

विज्ञापन
UP election 2022 PM modi varanasi visit attacked on opposition with weapon of faith and development in varanasi
पीएम मोदी वाराणसी में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की सियासी राजधानी काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जरिए भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विकास यात्रा के साथ प्रधानमंत्री ने पार्टी के लिए जनता से आशीर्वाद की कामना की और उसी आशीर्वाद को उन्होंने विपक्ष के गुस्से से जोड़कर सियासी तरकश से तीर चलाए।

विज्ञापन


दूध प्लांट के शिलान्यास में गाय की महत्ता को अपनी आस्था से जोड़ा तो विपक्ष पर सवाल खड़े कर उन्होंने लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की सीख दी। कहा कि जो लोग गाय को भी गुनाह मानते हैं, ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है।
विज्ञापन


पिछली सरकारों की नाकामियों की दिलाई  याद
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के 11 दिन बाद दोबारा काशी पहुंचे पीएम इस बार विपक्ष पर ज्यादा आक्रामक मूड में थे। यही कारण है कि उन्होंने माफियावाद और परिवारवाद पर सीधा निशाना साधा। करीब ढाई घंटे के काशी दौरे में पीएम बदलते बनारस को गति देने के साथ ही पिछली सरकारों की नाकामियों की याद दिलाना नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पीएम के विजन ने रखी पूर्वांचल में दुग्ध क्रांति की नींव, डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा अमूल प्लांट

पीएम मोदी ने सबसे पहले सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनकी हकीकत जानी और फिर उन्हें योजनाओं के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। ऐसे में साफ है कि प्रधानमंत्री से संवाद करने वाले अब न केवल भाजपा के मुरीद होंगे, बल्कि भविष्य में पार्टी के लिए माहौल भी बनाएंगे।

पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों के जरिए भी पुरानी सरकार की याद दिलाई और अवैध कब्जे की सुध कराकर गरीब, दलित, वंचितों के मन में विपक्ष के खिलाफ माहौल बनाया। बाबा विश्वनाथ के भव्य दरबार का जिक्र करके पीएम विपक्ष की मंशा को भी जगजाहिर करने से नहीं चूके। इस तरह उन्होंने विपक्ष की घेराबंदी कर विकास विरोधी बताने और जाति, पंथ, मजहब की याद भी दिलाई। बेहद सधे अंदाज में उन्होंने भाजपा सरकार के मुकाबले पिछली सरकारों की तुलना भी की।

पूर्वांचल की करीब 100 सीटों पर भाजपा की निगाह

UP election 2022 PM modi varanasi visit attacked on opposition with weapon of faith and development in varanasi
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के लिहाज से पूर्वांचल की करीब 100 सीटों पर भाजपा की निगाह जमी है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले करीब एक महीने से पूर्वांचल के कई जिलों में दौरा कर चुके हैं। दिसंबर में दो बार काशी आने के बाद अब प्रधानमंत्री एक बार फिर आठ जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में आएंगे। इस बार प्रधानमंत्री रोपवे संचालन के साथ ही कमिश्नरी में बन रहे सिग्नेचर बिल्डिंग सहित अन्य परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed