फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pitru Paksha 2022 will be of 16 days this year do not forget to do this work know rules

Pitru Paksha 2022: इस बार 16 दिन का रहेगा पितृपक्ष, भूलकर भी ना करें ये काम, जानें नियम

Wed, 07 Sep 2022 11:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Sep 2022 11:41 PM IST
सार

पितृपक्ष का प्रारंभ शनिवार के दिन पूर्णिमा तिथि 10 सितंबर से होगा और अमावस्या तिथि पर 25 सितंबर को समापन होगा। ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार पितृपक्ष 15 दिनों के बजाय इस बार 16 दिन का रहेगा। 

विज्ञापन
Pitru Paksha 2022 will be of 16 days this year do not forget to do this work know rules
10 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 25 को होगा समाप्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक यादकर श्राद्ध कर्म किया जाता है। श्राद्ध उसी तिथि को किया जाता है, जिस तिथि को पितर परलोक गए थे। श्राद्ध न केवल पितरों की मुक्ति के लिए किया जाता है बल्कि उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए भी किया जाता है। पितृपक्ष का प्रारंभ शनिवार के दिन पूर्णिमा तिथि 10 सितंबर से होगा और अमावस्या तिथि पर 25 सितंबर को समापन होगा। ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार पितृपक्ष 15 दिनों के बजाय इस बार 16 दिन का रहेगा।

विज्ञापन


अष्टमी तिथि 17 सितंबर की बजाय 18 सितंबर को मनाई जाएगी। पितृपक्ष में पितरों का पूजन करने से हमें उनकी कृपा प्राप्त होती है एवं हर प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। पितृपक्ष में श्रद्धा पूर्वक अपने पूर्वजों को जल देने का विधान है। प्रात:काल जल में थोड़ा सा काली तिल, मोटक कुशा के साथ पितृ तीर्थ से जल अर्पित करने का विधान है।
विज्ञापन


शास्त्रों के अनुसार, पितृ पक्ष में पंचबली के माध्यम से पांच विशेष प्रकार के जीवों को श्राद्ध का बना भोजन कराने का नियम है। इसके लिए सबसे पहले ब्राह्मणों के लिए पकाए गए भोजन को पांच पत्तल में निकालें और सभी पत्तल में भोजन रखकर सभी के अलग-अलग मंत्र बोलते हुए एक-एक भाग पर अक्षत छोड़कर पंचबली समर्पित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पितृ पक्ष में श्राद्ध 2022 की तिथियां

Pitru Paksha 2022 will be of 16 days this year do not forget to do this work know rules
  • 10 सितंबर    पूर्णिमा का श्राद्ध
  • 11 सितंबर    प्रतिपदा का श्राद्ध
  • 12 सितंबर    द्वितीया का श्राद्ध
  • 12 सितंबर    तृतीया का श्राद्ध
  • 13 सितंबर    चतुर्थी का श्राद्ध
  • 14 सितंबर    पंचमी का श्राद्ध
  • 15 सितंबर    षष्ठी का श्राद्ध
  • 16 सितंबर    सप्तमी का श्राद्ध
  • 18 सितंबर    अष्टमी का श्राद्ध
  • 19 सितंबर    नवमी श्राद्ध
  • 20 सितंबर    दशमी का श्राद्ध
  • 21 सितंबर    एकादशी का श्राद्ध
  • 22 सितंबर    द्वादशी/संन्यासियों का श्राद्ध
  • 23 सितंबर    त्रयोदशी का श्राद्ध
  • 24 सितंबर    चतुर्दशी का श्राद्ध
  • 25 सितंबर    अमावस्या का श्राद्ध

श्राद्ध कर्म करने वाले बरतें ये सावधानी

  • पितृपक्ष में पितरों की प्रसन्नता हेतु 15 दिन तक पितृपक्ष में जो भी श्राद्ध कर्म करते हैं, उन्हें इस दौरान बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए। बाल और दाढ़ी कटवाने से धन की हानि होती है।
  • श्राद्ध पक्ष में घर पर सात्विक भोजन बनाना चाहिए। इन दिनों में तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। यदि पितरों की मृत्यु की तिथि याद है तो तिथि अनुसार पिंडदान करें सबसे उत्तम होता है।
  • श्राद्ध पक्ष में लहसुन, प्याज से बना भोजन नहीं करना चाहिए।

सबसे पहला ग्रास गाय के लिए 

Pitru Paksha 2022 will be of 16 days this year do not forget to do this work know rules

आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया ब्रह्म पुराण में पंचबलि का बहुत महत्व है। पंचबली के लिए सबसे पहला ग्रास या भोजन गाय के लिए निकाला जाता है, जिसे गो बलि के नाम से जाना जाता है। इसके बाद दूसरा ग्रास कुत्ते को देना चाहिए, जिसको श्वान बलि के कहते हैं, फिर तीसरा ग्रास कौआ, जिसे काक बलि कहते हैं। चौथा ग्रास देव बलि होता है, जिसे जल में प्रवाहित कर दें या फिर गाय को दे दें और अंतिम पांचवां ग्रास चीटियों के लिए सुनसान जगह पर रख देना चाहिए, जिसे पिपीलिकादि बलि के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed