फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pipe Businessman shoot in front of his house and loot 5 lakh rupees in varanasi

वाराणसी : बदमाशों ने व्यवसायी को तीन गोलियां मार उतारा मौत के घाट, पांच लाख रुपये लूटे

Tue, 23 Jul 2019 04:06 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 23 Jul 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Pipe Businessman shoot in front of his house and loot 5 lakh rupees in varanasi
धर्मेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बाद तीनों बदमाश करीब पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने धर्मेंद्र की रोजाना की गतिविधियों की रेकी की। इसके बाद दुकान से ही उनका पीछा किया। 

विज्ञापन


सारनाथ के पहड़िया क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में सोमवार रात पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता (38) की घर के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद करीब पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए।
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। .32 बोर की पिस्टल से हत्या की गई है। कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र गुप्ता की अकथा तिराहे के समीप बनारस पाइप एजेंसी के नाम से दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

9:30 बजे दुकान बंद करा कर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से धर्मेंद्र पहड़िया चौराहे से घर की ओर बढ़े। घर के सामने उन्होंने बुलेट खड़ी की तभी पीछे से तीन बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें दौड़ाकर तीन गोली मारीं जो उनके सीने और गले में लगीं।

धर्मेंद्र को आनन-फानन में परिजन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की तीन टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed