फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pictures and accurate answers will give marks in biology

जीव विज्ञान में चित्र व सटीक जवाब दिलाएंगे अंक

Sun, 20 Mar 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pictures and accurate answers will give marks in biology
यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर समय सारिणी जारी हो चुकी है। ऐसे में कम समय मिलने के वजह से कई छात्र परेशान हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को परेशान होने के बजाए पाठ्यक्रम को ठीक से समझने के टिप्स दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर विद्यार्थी व्यवस्थित तरीके से अलग-अलग विषयों की तैयारी करें तो उन्हें अच्छे अंक मिलेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को घबराना नहीं चाहिए बल्कि शिक्षकों की ओर से मिले सुझाव पर ध्यान देते हुए तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में गणित और जीव विज्ञान का पेपर एक ही दिन एक ही पाली में होगी। इन दोनों विषयों की तैयारी के लिए परीक्षार्थियों के पास करीब 15 दिन हैं। श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान के प्रवक्ता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जीव विज्ञान बेहद स्कोरिंग विषय है और इससे डिवीजन भी बढ़ता है। ऐसे में अच्छे अंक पाने के लिए छात्रों को चित्र पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है।
विज्ञापन

अंक बढ़ाने के टिप्स
जीव विज्ञान के 70 प्रतिशत सिलेबस में पुष्पी पौधों में लैंगिक जनन, मानव जनन, जनन स्वास्थ्य, वंशागति एवं विविधता, मानव स्वास्थ्य एवं रोग, वंशागति का आश्विक आधार, मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव, जैव प्रौद्योगिकी एवं जैव विधिता एवं संरक्षण आदि चैप्टर शामिल हैं। पुष्पी पौधों में लैंगिक जनन, वंशागति एवं विविधता, मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव, जैव प्रौद्योगिकी तथा जैव विविधता एवं संरक्षण बोर्ड परीक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण चैप्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी अतिलघु एवं लघुउत्तरीय प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें, इनसे 22 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 51 अंक के होते हैं।
उत्तर में जरूरत के अनुरूप जीव विज्ञान में चित्र बनाने का अभ्यास जरूर करें। इससे 30 से 40 प्रतिशत तक अतिरिक्त अंक प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन चित्र बनाने के साथ उनके लेबलिंग भी जरूर करें। लेबलिंग नहीं करने पर अंक कटते हैं।

विकास में जीवन की उत्पत्ति, जैव विकास एवं जैव विकास के प्रमाण को ठीक ढंग से तैयार करना चाहिए। इसमें डार्विन का योगदान और मॉडर्न सिंथेटिक थ्योरी के साथ उत्परिवर्तन एवं पुनर्योजन खास है। जीवन विज्ञान और मानव कल्याण में मानव स्वास्थ्य और रोग को जरूर तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed