फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pickup vehicle collided with tree 13 baratis injured in sonbhadra up

यूपी: सोनभद्र में बरातियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 13 लोग घायल

Thu, 10 Dec 2020 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Dec 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Pickup vehicle collided with tree 13 baratis injured in sonbhadra up
पेड़ से टकराने के बाद पलटी पिकअप। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गुरुवार को बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर बभनी थाने से आगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। बरात बभनी थाने के बसकट्टा गावं से जाताजुआ वापस जा रहे थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुद्धी थाना क्षेत्र के जाताजुआ से बभनी थाना के पोखरा बसकट्टा बुधवार की रात बारात आई थी। बृहस्पतिवार को सुबह वापस जा रही थी। सुबह 11 बजे करीब अचानक बभनी थाने से पांच सौ मीटर आगे रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन



इसमें 13 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से बभनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही बभनी प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में सत्येंद्र(10) पुत्र लालमिश्र, इन्द्रजीत(22) पुत्र विद्यासागर, अखिलेश(14) पुत्र उपाध्याय लाल, राजेन्द्र (25) पुत्र परदेशी, शोभनाथ(65) पुत्र नेनत, पप्पू(25) पु्त्र रामपाल, जगदीश(32) पुत्र गहरू, दिनेश्वर(31) पुत्र घुरन, संजय कुमार(22) पुत्र लक्ष्मण, उदय कुमार(18) पुत्र सुग्रीव, भीम  सिह(17) पुत्र रामप्यारे, अरविंद(25) पुत्र रामचन्द्र, सत्येंद्र(19) पुत्र गया प्रसाद निवासी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed