यूपी: सोनभद्र में बरातियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 13 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गुरुवार को बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर बभनी थाने से आगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। बरात बभनी थाने के बसकट्टा गावं से जाताजुआ वापस जा रहे थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, दुद्धी थाना क्षेत्र के जाताजुआ से बभनी थाना के पोखरा बसकट्टा बुधवार की रात बारात आई थी। बृहस्पतिवार को सुबह वापस जा रही थी। सुबह 11 बजे करीब अचानक बभनी थाने से पांच सौ मीटर आगे रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
इसमें 13 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से बभनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही बभनी प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया।
घायलों में सत्येंद्र(10) पुत्र लालमिश्र, इन्द्रजीत(22) पुत्र विद्यासागर, अखिलेश(14) पुत्र उपाध्याय लाल, राजेन्द्र (25) पुत्र परदेशी, शोभनाथ(65) पुत्र नेनत, पप्पू(25) पु्त्र रामपाल, जगदीश(32) पुत्र गहरू, दिनेश्वर(31) पुत्र घुरन, संजय कुमार(22) पुत्र लक्ष्मण, उदय कुमार(18) पुत्र सुग्रीव, भीम सिह(17) पुत्र रामप्यारे, अरविंद(25) पुत्र रामचन्द्र, सत्येंद्र(19) पुत्र गया प्रसाद निवासी शामिल हैं।