फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Picket for dam construction

बांध निर्माण के लिए दिया धरना

Fri, 17 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Picket for dam construction
बांध निर्माण की मांग को लेकर धरना देते रोहित कुमार सिंह एवं अन्य।
बलिया। बांध निर्माण कराने, हैबतपुर, मुबारकपुर समेत एक दर्जन गांवों को बाढ़ से बचाने की मांग को लेकर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अपने साथियों के साथ मालदेपुर मोड़ स्थित निवास पर धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक बांध निर्माण नहीं शुरू कराया। इसके लिए जब आंदोलन होता है तो अधिकारी मौके पर पहुंच कर 24 घंटे में कार्य शुरू कराने का दावा करते हैं। कहा कि माल्देपुर से गंगा की दूरी 700 मीटर है। बाढ़ आई तो दिक्कतें होंगी। हैबतपुर गांव में प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना शुरू किया था लेकिन यहां कोई विकास नहीं हुआ। पिछले मानसून में बैरिया के दुबे छपरा का रिंग बांध टूट गया था। उसके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया लेकिन हैबतपुर के लोगों के साथ इंसाफ नहीं किया गया। कहा हम विकास की लड़ाई दिल्ली तक लड़ेंगे। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, बैजू राय, अजय ओझा, नीलकांत वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed